मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए।

विवि प्रबंधन ने कॉलेज कैंपस खाली कराया गया
ई-मेल में लिखा- सायनाइड पॉइजन बम रखे हैं...
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी परिसर को खाली कराया गया। टीआई मनोज पटवा सहित थाना स्टाफ ने विवि पहुंचकर सर्च आॅपरेशन शुरू किया। टीम ने क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग और अन्य स्थानों की जांच की। एहतियात के तौर पर परिसर में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। धमकी भरे ई-मेल में लिखा था- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर।
ई-मेल भेजने वाले की तलाश
पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी मामले में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान की जाएगी।
फरवरी में भी मिली थी धमकी
गौरतलब है कि 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और बम स्क्वॉड ने जांच अभियान चलाया था। हालांकि परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
खबर अपडेट की जा रही है....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को आज रतलाम जिले के आलोट से पहले लूनी रिछा के पास उस समय आपात ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा, जब ट्रेन के जनरल कोच के पहिए के समीप से धुआं निकलता दिखाई दिया।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर पहुंचीं। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री ने इंदौर पहुंचने पर वीर हनुमान मंदिर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का अवलोकन किया।
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। भोपाल और रीवा को मिले नए कमिश्नर, विवेक पोरवाल और अमन वीर सिंह सहित कई आईएएस अधिकारियों के बदले विभाग।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई। पनामा पेपर्स मामले में कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि केस पर 23 जून को अगली सुनवाई।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को एमपी हाईकोर्ट से बड़ा झटका। मानहानि मामले में गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई गई। जानें क्या है पूरा विवाद और अब क्या हो सकता है आगे।
भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को पकड़ा। किराये की कारों को फर्जी तरीके से बेचने वाले 6 सदस्य गिरफ्तार, 20 गाड़ियाँ जब्त।
भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र से 6 साल का बच्चा अंश मैना लापता। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा। पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया। अपडेट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में घोषणा की कि इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही श्रीराम वन गमन पथ, गौ-पालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश दौरे (18-22 जून) के चलते इंदौर और ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन लागू। भारी वाहनों के रूट और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कई विधायक और विधानसभा के अधिकारी मौजूद रहे।