स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

समारोह में शाही वैभव के बीच दिखेगी बाघ प्रिंट और जनजातीय हस्तशिल्प की छाप
आयोजित होने वाले पारंपरिक एट होम रिसेप्शन में दिखेगी समृद्ध जनजातीय संस्कृति
पीएम मोदी, मंत्रिमंडल, विदेशी राजनयिकों सहित 500 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
एनआईडी अहमदाबाद द्वारा डिजाइन किया गया निमंत्रण-पत्र बना आकर्षण का केंद्र

भोपाल। स्टार समाचार वेब
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा। 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित इस खास समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, शीर्ष राजनीतिक हस्तियों, विभिन्न देशों के राजनयिकों और विदेशी राजदूतों समेत लगभग 500 विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति भवन को इस खास आयोजन के लिए भव्य रूप से सजाया जा रहा है। इस बार अतिथियों की मेजों पर राष्ट्रपति भवन की शाही क्रॉकरी और चांदी के बर्तनों के साथ मध्य प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध बाघ प्रिंट कलाकृतियां और मालवा-निमाड़ अंचल की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
परिसर में भील समुदाय के पारंपरिक आवास और गोंड समुदाय के आंगन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। आदिवासी विवाह परंपराओं को दर्शाते विशेष स्थल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की मशहूर मेटल आर्ट और महाराष्ट्र व गोवा की आकर्षक ज्यामितीय कलाकृतियां भी शामिल की गई हैं।
पर्यावरण और कला का संगम
इस वर्ष राष्ट्रपति भवन से जारी किया गया निमंत्रण-पत्र भी अतिथियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह केवल एक आमंत्रण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, विकास और सामुदायिक कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
निमंत्रण-पत्र का मुख्य विषय
इस पूरे इनविटेशन पैकेज की डिजाइनिंग राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद द्वारा की गई है। निमंत्रण-पत्र का मुख्य विषय मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा-इन चार राज्यों की भौगोलिक विविधता और उनकी पारंपरिक कला शैलियों पर आधारित है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।