देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। अभिनेता धर्मेंद्र, क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर समेत कुल 113 खेल, कला, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया है।
मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
लेंसकार्ट की कथित ग्रूमिंग पॉलिसी पर विवाद गहराया। भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने कर्मचारियों को तिलक लगाकर जताया विरोध। CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई।
गुरु-शिष्य परंपरा (रेपर्टरी ग्रांट) योजना के तहत 70% संस्थाओं का अनुदान रोकने के खिलाफ कलाकारों ने भोपाल में प्रेस वार्ता की। जानें क्यों 7 अप्रैल को दिल्ली कूच कर रहे हैं देश के दिग्गज रंगकर्मी
भोपाल के 20 से ज्यादा इलाकों में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते 2.5 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बावड़ियाकलां, न्यू कोहेफिजा और पल्लवी नगर जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। समय रहते निपटा लें अपने जरूरी काम।
लोकसभा में पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे से जुड़े कथित बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन और डोकलाम मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आरोपों को भ्रामक बताया। लगातार हंगामे के कारण, नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए बड़ी योजना। 86 विकासखण्डों में बनेंगे कला भवन, खुलेगा सांदीपनि विद्यालय और जनजातीय उत्पादों को मिलेगा जी.आई. टैग।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 2002 में राष्ट्रपति चुने गए थे। उस समय लालकृष्ण आडवाणी भाजपा में बेहद मजबूत स्थिति में थे। ऐसे में भाजपा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कलाम के नाम पर विचार करने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सुझाया था।
मध्यप्रदेश में इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भव्य दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे से यह आयोजन प्रदेश के राम पथ गमन के 9 पवित्र स्थलों पर एक साथ किया जाएगा। इन सभी स्थलों पर 3,51,111 दीपों से भगवान श्रीराम, माता सीता, मां नर्मदा और मां मंदाकिनी की आराधना की जाएगी।
सीधी जिले के शासकीय हाई स्कूल कोतर कला में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शौचालय पांच बने होने के बावजूद कबाड़ में तब्दील हैं, छात्र-छात्राएं टाट-पट्टी में बैठने को मजबूर हैं। हाल ही में विद्यालय के भवन का छज्जा गिरने से एक छात्रा घायल हो गई। शिक्षा विभाग ने जांच और व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने का आश्वासन दिया है।






















