मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में कुंडेश्वर लोक के निर्माण और पीतल शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। जानें राज्य में उद्योग, रोजगार और सुशासन से जुड़ी बड़ी खबरें।

टीकमगढ़। स्टार समाचार वेब
टीकमगढ़ जिले में उज्जैन के 'महाकाल लोक' की तर्ज पर 'कुंडेश्वर लोक' का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय आर्थिकी और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिला विकास समिति की बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को जिले के विकास, औद्योगिक प्रगति और शासन की प्राथमिकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर साबित होने वाले 'कुंडेश्वर लोक' की रूपरेखा पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि टीकमगढ़ के पारंपरिक पीतल शिल्प और यहां के कुशल कलाकारों की कला को वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी। सरकार स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं लेकर आ रही है, जिससे इस प्राचीन शिल्प को आधुनिक बाजार और संरक्षण मिल सके।
राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 'उद्योग निवेश वर्ष' मनाया था, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखने लगे हैं। 'किसान कल्याण वर्ष' के वर्तमान दौर में सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद कई प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने आगे आकर निवेश किया है और इकाइयों का उत्पादन भी शुरू हो चुका है। विशेष रूप से निवाड़ी और टीकमगढ़ के बीच तीन हजार करोड़ रुपये की लागत वाली विशाल इस्पात उद्योग इकाई का प्रारंभ होना इस क्षेत्र के आर्थिक कायाकल्प की बड़ी शुरुआत है। इसके अलावा, क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योगों की स्थापना की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार तैयार करने के लिए आईटीआई और कौशल विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समाज के हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना जैसी प्रमुख योजनाओं का जमीनी स्तर पर सर्वे कराकर वास्तविक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही, निराश्रित बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
सुशासन को राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित और सख्त निवारण किया जा रहा है। नल-जल योजना और राशन वितरण प्रणाली जैसी बुनियादी सेवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह