मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।

दमोह। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपहरण के बाद बच्चे का शव घर के पास ही भूसे के ढेर में बरामद हुआ है।
दमोह के तेजगढ़ थाना अंतर्गत महुआखेड़ा गांव में रहने वाले माखन सिंह का 3 वर्षीय बेटा अनिरुद्ध शुक्रवार दोपहर घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। पिता के अनुसार, कोई अज्ञात व्यक्ति मासूम को उठाकर ले गया। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस बल और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। शुरुआती दौर में बच्चे के कुएं में गिरने की आशंका जताई गई थी, जिसके चलते 70 फीट गहरे कुएं का पानी खाली कराकर तलाशी ली गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय स्कूल के पास एक सफेद कार खड़ी देखी गई थी और एक बाइक सवार व्यक्ति भी गांव में चिप्स बेचने आया था, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया。
शनिवार दोपहर अनिरुद्ध का शव उसके घर से महज 50 मीटर दूर भूसे के ढेर पर पड़ा मिला। मासूम के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का माना जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी आनंद कलादगी खुद मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।
दमोह एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया के मुताबिक, मामले की बारीकी से जांच के लिए सागर से एफएसएल (FSL) टीम बुलाई गई है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और एसडीआरएफ की टीमें भी मौजूद रहीं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और गांव के ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।