भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।

कार्रवाई के दायरे में कई इलाके: अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां जैसे पॉश इलाकों में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती शुरू हो गई है।
बड़े पैमाने पर नोटिस और सीलिंग: नगर निगम ने कुल 1018 नोटिस जारी किए हैं, जिसके तहत पहले दिन दोपहर तक 15 से अधिक व्यावसायिक परिसरों को सील किया जा चुका है।
विरोध और नोंकझोंक: बावड़ियाकलां में एक टैटू शॉप सील करने के दौरान पूर्व पार्षद पति रामबाबू पाटीदार की नगर निगम अमले से तीखी नोंकझोंक हुई।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: निगम अधिकारियों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और स्थानीय रहवासियों की शिकायतों के आधार पर की जा रही है।
भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार से कड़ा रुख अपना लिया है। अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर, बावड़ियाकलां और अन्य प्रमुख इलाकों में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर रोक लगाने के लिए निगम की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। कई भवनों के बाहर "इस भवन में व्यावसायिक गतिविधि बंद कर दी गई है" के बोर्ड भी चस्पा कर दिए गए हैं। नगर निगम ने शहरभर में कुल 1018 नोटिस जारी किए हैं, और दोपहर तक 15 से अधिक कमर्शियल परिसरों को सील किया जा चुका है।

दोपहर के समय जब निगम का अमला वार्ड-52 के अंतर्गत आने वाले बावड़ियाकलां क्षेत्र में पहुंचा, तो एक टैटू शॉप को सील करने की कार्रवाई को लेकर हंगामा हो गया। पूर्व पार्षद और पार्षद पति रामबाबू पाटीदार की निगम अमले के साथ तीखी बहस और नोंकझोंक हुई। जोन प्रभारी नीलेश श्रीवास्तव को बीच-बचाव करना पड़ा। पाटीदार ने इस कार्रवाई को अनुचित ठहराते हुए आरोप लगाया कि निगम ने व्यापारियों को अचानक नोटिस थमा दिए हैं, जिससे कारोबारियों में डर और असमंजस का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि यदि नियम लागू करने हैं तो इसकी शुरुआत पुराने शहर से होनी चाहिए, और चुनिंदा क्षेत्रों को निशाना बनाने के बजाय कार्रवाई हर जगह एक समान होनी चाहिए।
दूसरी ओर, नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी कार्रवाई उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। अरेरा कॉलोनी सहित कई आवासीय क्षेत्रों के नागरिक लंबे समय से आवासीय भूखंडों पर हो रहे व्यावसायिक निर्माण और कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा रहे थे। इस मामले में रहवासी पूर्णेंदु शुक्ला एवं अन्य द्वारा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। निगम उपायुक्त भुवन गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई से पहले सभी संबंधित पक्षों को नियमानुसार नोटिस दिए गए थे, जिसके बाद कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।