भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलरी देवी की सनसनीखेज हत्या के विरोध में शनिवार को गुस्साए परिजनों और स्थानीय निवासियों ने उग्र प्रदर्शन किया। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने कोहेफिजा से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर करीब 200 मीटर लंबा चक्काजाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर किया गया यह विरोध प्रदर्शन करीब 45 मिनट तक चला, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। बाद में पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
घटना से पूरे इलाके में गहरा आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि हत्यारों ने कलरी देवी की बेहद बेरहमी से हत्या की है। लूट की नीयत से घर में घुसे अपराधियों ने न केवल बुजुर्ग महिला की जान ली, बल्कि उनके सोने के दांत तक उखाड़ लिए। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे बुजुर्ग और बेबस लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे परिजनों और स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि शाहजहांनाबाद और आसपास के इलाकों में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले भी इस क्षेत्र में इसी तरह की दो हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ढिलाई के कारण अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इलाके में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
75 वर्षीय मृतका कलरी देवी पति स्वर्गीय हरिचरण वाजपेयी नगर स्थित मल्टी के बी-2 ब्लॉक में अकेली रहती थीं। उनकी चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका एक बेटा है जो मूकबधिर है और श्यामला हिल्स स्थित एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह जब बुजुर्ग महिला का शव मिला, तो इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि वारदात को अंजाम लूटपाट के उद्देश्य से दिया गया था।
पुलिस को बुजुर्ग महिला की शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, जिसमें दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, महिला के गले को किसी रस्सी या रस्सीनुमा वस्तु से घोंटा गया था। परिजनों ने क्षेत्र में ही रहने वाले एक संदिग्ध युवक पर हत्या का संदेह जताया है। खास बात यह है कि वारदात के बाद से ही वह युवक इलाके से गायब है। पुलिस संदिग्ध की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
चक्काजाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। एसीपी अनिल बाजपेई, कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर और शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान सहित दो थानों की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद परिजनों ने करीब 45 मिनट बाद चक्काजाम समाप्त किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह