मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में धान परिवहन के नाम पर हुए 34 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले पर उच्च न्यायालय ने गंभीर रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस मामले की तेजी से जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। यह पूरा मामला फर्जी वाहनों के जरिए धान की ढुलाई और कागजों में हेरफेर से जुड़ा है, जिसने प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायाधीश प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन को शपथ पत्र के साथ अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) को भी अब तक की गई जांच की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह पूरा मामला नागरिक उपभोक्ता मंच की ओर से दायर जनहित याचिका के माध्यम से अदालत के सामने आया। याचिकाकर्ताओं पीजी नाजपांडे और रजत भार्गव की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने पीठ को बताया कि जबलपुर में हुई प्रारंभिक जांच के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गईं।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि 100 से 200 क्विंटल तक भारी-भरकम धान का परिवहन दिखाने के लिए दोपहिया और तिपहिया वाहनों (स्कूटर, बाइक और ऑटो) के नंबर दस्तावेजों में दर्ज किए गए थे। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में बसों जैसे वाहनों से धान की ढुलाई दर्शाई गई, जबकि व्यावहारिक रूप से उन वाहनों में इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री का ले जाया जाना असंभव है। जबलपुर में इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने के बाद विभिन्न आरोपियों के खिलाफ 90 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई थीं।
याचिका में अदालत को बताया गया कि जबलपुर में सामने आई गड़बड़ियां इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि यह घोटाला सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है। मंडला, बालाघाट, सिवनी और डिंडौरी जैसे कुछ जिलों में छिटपुट मामले जरूर दर्ज किए गए हैं, लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में इस दिशा में कोई ठोस और कठोर कार्रवाई नहीं की गई है।
इससे पहले सरकार ने 27 जिलों के कलेक्टरों को जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई बेहद सुस्त रही। याचिकाकर्ताओं ने सरकार के इस रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई कि केवल प्राथमिकी दर्ज कर खानापूर्ति कर लेना पर्याप्त नहीं है। घोटाले का दायरा और गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रदेश में एक साथ व्यापक जांच प्रक्रिया संचालित करना बेहद आवश्यक है।
सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने तत्कालीन जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की सक्रियता और मुस्तैदी की सराहना की, जिनकी वजह से यह बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हो सका। पीठ ने टिप्पणी की कि राज्य के अन्य जिलों के कलेक्टरों को भी इसी प्रकार तत्परता और ईमानदारी से अपने क्षेत्रों में कार्रवाई करनी चाहिए थी। दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन करने के बाद अदालत ने साफ कर दिया कि अब मध्य प्रदेश के सभी जिलों में इस घोटाले की जांच अनिवार्य होगी।
अदालत ने आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) को जबलपुर धान घोटाले में अब तक की गई जांच और उसकी प्रगति की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसके अलावा, नागरिक आपूर्ति निगम से यह स्पष्टीकरण मांगा गया है कि जबलपुर में कार्रवाई सामने आने के बाद राज्य स्तर पर क्या सुधारात्मक या दंडात्मक कदम उठाए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।