×

मध्यप्रदेश: दमोह में सीएम करेंगे पांच दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का श्रीगणेश

मुख्यमंत्री के इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए बुंदेलखंड के दमोह जिले में नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला नोहलेश्वर महोत्सव इस वर्ष अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री 11 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस 5 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

By: Arvind Mishra

Jan 30, 20263:10 PM

view3

view0

मध्यप्रदेश: दमोह में सीएम करेंगे पांच दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का श्रीगणेश

नोहलेश्वर महोत्सव इस वर्ष अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

  •  नोहलेश्वर महोत्सव होगा भव्य और ऐतिहासिक
  • 11 से 15 फरवरी-2026 तक चलेगा महोत्सव
  • कला-साहित्य की ख्यातनाम हस्तियां होंगी शामिल
  • जानी बैरागी जैसे राष्ट्रीय कवि करेंगे रचनापाठ

भोपाल। स्टार समाचार वेब

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सांस्कृतिक रूप से चरमोत्कर्ष पर है। मुख्यमंत्री के इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए बुंदेलखंड के दमोह जिले में नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला नोहलेश्वर महोत्सव इस वर्ष अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री 11 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस 5 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस महोत्सव में कला, संस्कृति, साहित्य एवं भक्ति संगीत जगत की ख्यातनाम हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी।  

गायक कैलाश खेर भी आएंगे

राज्य मंत्री श्री लोधी ने बताया कि बुंदेलखंड की धार्मिक आस्था के इस केंद्र पर होने जा रहे नोहलेश्वर महोत्सव में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर जहां भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। वहीं भगवान भोलेनाथ के शिव तांडव नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, जय श्रीराम नृत्य नाटिका आदि मनभावन प्रस्तुतियां होगी। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जहां हरिओम पवार, जानी बैरागी जैसे राष्ट्रीय कवि रचनापाठ करेंगे।

भजन गायिका आशा देंगी प्रस्तुति

समापन समारोह में प्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव प्रस्तुति देंगी। लोधी ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा इस समूचे आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रहीं हैं। इसमें यहां आने वाले प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, स्थानीय प्रशासन भी इस आयोजन को और भव्यता देने के लिए पूरी तरह जुटा हुआ है।

बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

राज्य मंत्री ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव की शुरुआत 2 वर्ष पूर्व की गई थी। इस वर्ष यह महोत्सव अपनी भव्यता और विशेषता के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड अपने गौरवशाली इतिहास और समृद्धशाली परंपराओं के लिए समूचे भारत में अपनी अलग पहचान रखता है। बुंदेलखंड की शौर्य गाथाएं एवं सांस्कृतिक कला कौशल का वर्णन देश के साहित्यकारों, कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से बखूबी किया है, यहां की पुरातन संस्कृति आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य करती है।

आस्था और मनोरंजन का केंद्र

लोधी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि नोहलेश्वर महोत्सव के माध्यम से प्रदेश और देश में बुंदेलखंड की विशेष पहचान बने। राज्य मंत्री ने प्रदेश की जनता से इस आयोजन में शामिल होकर बुंदेलखंड की कला संस्कृति से रूबरू होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आस्था के साथ ही समूचे परिवार के साथ मनोरंजन का केंद्र भी होगा। महोत्सव में हॉट एयर बलून जैसी रोमांचक गतिविधियां भी उपलब्ध होंगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Bhopal Power Cut News: भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, रोहित नगर और बैरसिया रोड प्रभावित

Bhopal Power Cut News: भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, रोहित नगर और बैरसिया रोड प्रभावित

भोपाल में शनिवार (31 जनवरी) को मेंटेनेंस कार्य के कारण रोहित नगर, ललिता नगर और गोविंदपुरा समेत 35 से अधिक इलाकों में 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। देखें अपने इलाके का समय।

Loading...

Jan 30, 20266:55 PM

मध्यप्रदेश के फूलों की सुगंध लंदन-पेरिस तक, CM मोहन यादव ने किया पुष्प महोत्सव का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के फूलों की सुगंध लंदन-पेरिस तक, CM मोहन यादव ने किया पुष्प महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव का उद्घाटन किया। मध्यप्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा फूल उत्पादक राज्य बना। जानें किसानों के लिए सब्सिडी और गेहूं के बढ़ते दामों पर CM के बड़े ऐलान

Loading...

Jan 30, 20266:44 PM

संविदा महासम्मेलन:  मांगों के लिए बनेगी कमेटी, 'राम को हनुमान की तरह सरकार को आपकी जरूरत'

संविदा महासम्मेलन:  मांगों के लिए बनेगी कमेटी, 'राम को हनुमान की तरह सरकार को आपकी जरूरत'

भोपाल के दशहरा मैदान में संविदा कर्मचारियों का विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। CM मोहन यादव ने संविदा कर्मियों को सरकार का 'हनुमान' बताया और नियमितिकरण सहित अन्य मांगों पर विचार के लिए समिति बनाने का ऐलान किया

Loading...

Jan 30, 20264:27 PM

मध्यप्रदेश: दमोह में सीएम करेंगे पांच दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का श्रीगणेश

मध्यप्रदेश: दमोह में सीएम करेंगे पांच दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का श्रीगणेश

मुख्यमंत्री के इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए बुंदेलखंड के दमोह जिले में नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला नोहलेश्वर महोत्सव इस वर्ष अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री 11 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस 5 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Loading...

Jan 30, 20263:10 PM

मध्यप्रदेश: छह नौकर पाने वाले अनुराग का नाम इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज 

मध्यप्रदेश: छह नौकर पाने वाले अनुराग का नाम इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज 

जब हौसले बुलंद होते हैं तो उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ ऐसा ही कारनामा मध्यप्रदेश के एक युवक ने किया है। दरअसल, रतलाम जिले के सैलाना निवासी अनुराग जैन ने छह सरकारी नौकरियां प्राप्त कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।

Loading...

Jan 30, 20262:29 PM