भोपाल के दशहरा मैदान में संविदा कर्मचारियों का विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। CM मोहन यादव ने संविदा कर्मियों को सरकार का 'हनुमान' बताया और नियमितिकरण सहित अन्य मांगों पर विचार के लिए समिति बनाने का ऐलान किया

संविदा कर्मचारियों का राजधानी मेंं सम्मेलन में सम्मेलन हुआ
हाइलाइट्स
भोपाल | स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के लाखों संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर भोपाल के न्यू दशहरा मैदान में हुंकार भरी। 'संविदा संयुक्त संघर्ष मंच' के तत्वावधान में आयोजित इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मियों की महत्ता को रेखांकित करते हुए उनकी तुलना 'हनुमान' से की और कहा कि जिस तरह श्रीराम को हनुमान की आवश्यकता थी, वैसे ही सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए संविदा कर्मचारियों की जरूरत है।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री के समक्ष संविदा कर्मियों का मांग पत्र रखा। मुख्य मांगों में 10 साल से अधिक अनुभवी कर्मचारियों का नियमित पदों पर संविलियन, नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर महंगाई भत्ता (DA), और संविदा नीति 2023 का अक्षरशः पालन शामिल है। इसके अलावा, संविदा कर्मियों ने ₹20 लाख का सामूहिक बीमा, ग्रेच्युटी, अनुकंपा नियुक्ति और महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव जैसी सुविधाएं देने की भी पुरजोर मांग की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपकी मांगों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो मांगें तत्काल पूरी की जा सकती हैं, उन पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। शेष जटिल मांगों के समाधान के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी, जिसमें कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को भी जगह दी जाएगी ताकि एक पारदर्शी और सर्वमान्य हल निकाला जा सके।
इस सम्मेलन में स्वास्थ्य, शिक्षा (सर्व शिक्षा अभियान), आजीविका मिशन, मनरेगा और महिला बाल विकास जैसे दर्जनों विभागों के हजारों कर्मचारी जुटे। दिनेश तोमर, सजल भार्गव और के.के. शर्मा सहित मंच के पदाधिकारियों ने इसे संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। कर्मचारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति और उनके सकारात्मक आश्वासन से नियमितिकरण की राह जल्द आसान होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।