×

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के मशहूर डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

By: Arvind Mishra

Mar 21, 202610:35 AM

view4

view0

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

चलती कार अचानक आग का गोला बन गई।

  • सागर-दमोह मार्ग पर चलती कार में लग गई थी आग
  • घटना ने गढ़ाकोटा के लोगों को झकझोरकर रख दिया

सागर। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के मशहूर डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। दरअसल, गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। जब उनकी कार चना टोरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी अचानक उसमें आग लग गई। चश्मदीदों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

कार का नहीं खुला दरवाजा

हादसे के वक्त कार में डॉ. नीलेश पटेल और दो अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही लपटें उठीं, डॉ. नीलेश और उनके साथी किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन बदकिस्मती से उनकी पत्नी कार के अंदर ही फंसी रह गईं। कार के दरवाजे जाम होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सकीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आंखों के सामने जल गई पत्नी

मौके पर मौजूद भीड़ ने आग बुझाने और महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई कार के करीब नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन तब तक महिला की तड़प-तड़प कर जान जा चुकी थी। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या किसी टक्कर के कारण फ्यूल टैंक में रिसाव हुआ था।

गढ़ाकोटा में शोक की लहर

डॉ. नीलेश पटेल क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही पूरे गढ़ाकोटा और सागर में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

देशभर में अपने नवाचारों के लिए चर्चित मध्यप्रदेश विधानसभा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, राज्य विधानसभा पहली बार युवा विधायकों का सम्मेलन करने जा रही है। खास बात यह है कि सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा विधायक शामिल होंगे।

Loading...

Mar 21, 202611:54 AM

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें बदमाश ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेम्बर बताया और एक ज्वेलर से 10 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई है।

Loading...

Mar 21, 202611:10 AM

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के मशहूर डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

Loading...

Mar 21, 202610:35 AM

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद आज यानी शनिवार को प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। भोपाल में गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 21 मार्च यानी शनिवार को ईद मनाने का एलान किया था। भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई।

Loading...

Mar 21, 202610:05 AM

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा जिले में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। समय पर भुगतान न होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, विभागों में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Mar 20, 20264:27 PM