×

मध्यप्रदेश: छह नौकर पाने वाले अनुराग का नाम इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज 

जब हौसले बुलंद होते हैं तो उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ ऐसा ही कारनामा मध्यप्रदेश के एक युवक ने किया है। दरअसल, रतलाम जिले के सैलाना निवासी अनुराग जैन ने छह सरकारी नौकरियां प्राप्त कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।

By: Arvind Mishra

Jan 30, 20262:29 PM

view4

view0

मध्यप्रदेश: छह नौकर पाने वाले अनुराग का नाम इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज 

नौकरियां प्राप्त कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।

  • सैलाना के अनुराग जैन ने नौकरियां पाकर रचा इतिहास

  • यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

रतलाम। स्टार समाचार वेब

जब हौसले बुलंद होते हैं तो उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ ऐसा ही कारनामा मध्यप्रदेश के एक युवक ने किया है। दरअसल, रतलाम जिले के सैलाना निवासी अनुराग जैन ने छह सरकारी नौकरियां प्राप्त कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वर्तमान में वे पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर कार्यरत हैं। अनुराग की विभिन्न वर्षों में केंद्र व राज्य सरकार के अंतर्गत इन छह सरकारी पदों पर चयन प्राप्त किया गया।

पिता व्यपसायी-माता सेवानिवृत्त शिक्षिका

अनुराग की सफलता के पीछे वर्षों की सतत मेहनत, कठोर अनुशासन और निरंतर अध्ययन रहा है। उनके पिता अशोक जैन सैलाना के प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। माता सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं, जिनसे उन्हें शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जैन ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुओं  के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो पाई है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कब कहां किस पद पर चयन

वर्ष 2018 में भारतीय डाक विभाग में सार्टिंग असिस्टेंट के पद पर अनुराग जैन चयनित हुए। फिर 2021 में मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जनजातीय विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयनित हुए। वर्ष 2021 में ही मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जनजातीय विभाग में माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयनित हुए। वर्ष 2022 में केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (सीजीएसटी) व केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में कर सहायक के पद पर चयनित हुए। 2025 में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (गणित) के पद पर चयनित हुए। फिर वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयन हुआ है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

Bhopal Power Cut News: भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, रोहित नगर और बैरसिया रोड प्रभावित

Bhopal Power Cut News: भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, रोहित नगर और बैरसिया रोड प्रभावित

भोपाल में शनिवार (31 जनवरी) को मेंटेनेंस कार्य के कारण रोहित नगर, ललिता नगर और गोविंदपुरा समेत 35 से अधिक इलाकों में 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। देखें अपने इलाके का समय।

Loading...

Jan 30, 20266:55 PM

मध्यप्रदेश के फूलों की सुगंध लंदन-पेरिस तक, CM मोहन यादव ने किया पुष्प महोत्सव का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के फूलों की सुगंध लंदन-पेरिस तक, CM मोहन यादव ने किया पुष्प महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव का उद्घाटन किया। मध्यप्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा फूल उत्पादक राज्य बना। जानें किसानों के लिए सब्सिडी और गेहूं के बढ़ते दामों पर CM के बड़े ऐलान

Loading...

Jan 30, 20266:44 PM

संविदा महासम्मेलन:  मांगों के लिए बनेगी कमेटी, 'राम को हनुमान की तरह सरकार को आपकी जरूरत'

संविदा महासम्मेलन:  मांगों के लिए बनेगी कमेटी, 'राम को हनुमान की तरह सरकार को आपकी जरूरत'

भोपाल के दशहरा मैदान में संविदा कर्मचारियों का विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। CM मोहन यादव ने संविदा कर्मियों को सरकार का 'हनुमान' बताया और नियमितिकरण सहित अन्य मांगों पर विचार के लिए समिति बनाने का ऐलान किया

Loading...

Jan 30, 20264:27 PM

मध्यप्रदेश: दमोह में सीएम करेंगे पांच दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का श्रीगणेश

मध्यप्रदेश: दमोह में सीएम करेंगे पांच दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का श्रीगणेश

मुख्यमंत्री के इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए बुंदेलखंड के दमोह जिले में नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला नोहलेश्वर महोत्सव इस वर्ष अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री 11 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस 5 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Loading...

Jan 30, 20263:10 PM