ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
शहर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 11 बजे भड़की यह आग देखते ही देखते पहली मंजिल तक पहुंच गई। धुएं के गुबार के बीच अपार्टमेंट में रहने वाले करीब 20 परिवार फंस गए, जिन्होंने जान बचाने के लिए एक छत से दूसरी छत पर कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अपार्टमेंट के निचले हिस्से में बने गोदाम से शुरू हुई। इस गोदाम में भारी मात्रा में प्रिंटिंग स्याही (Ink) और सर्जिकल सामान रखा हुआ था। सर्जिकल वेस्ट के कारण आग ने तेजी पकड़ी और पूरे भवन में काला धुआं भर गया। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बड़ी अनहोनी को टालने के लिए पुलिस ने तुरंत घरों से गैस सिलेंडर बाहर निकाले और गोदाम से स्याही के ड्रमों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी करते और लोगों को बाहर निकालते नजर आए।
फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि अपार्टमेंट की ओर जाने वाला रास्ता बेहद संकरा था। आग बुझाने के लिए 3 दमकल गाड़ियों और एक विशेष केमिकल फोम वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
अपार्टमेंट में रहने वाली लक्ष्मी राठौर और रेशमा ने बताया कि स्थिति बेहद डरावनी थी। टॉवर और धुएं के कारण नीचे उतरने का रास्ता बंद हो गया था। बच्चों को बड़ी मुश्किल से छतों के रास्ते निकाला गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वे कई बार रिहायशी इलाके से केमिकल गोदाम हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में गोदाम मालिक की लापरवाही सामने आती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और सुरक्षा मानकों को लागू करने पर चर्चा की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।