मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

छोटी दीपावली (रूप चौदस) पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले की ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी ओरछा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री रामराजा सरकार के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने ओरछा में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तय समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दर्शन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ओरछा का श्रीराम राजा मंदिर हम सभी के लिए अगाध आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश भर में सांस्कृतिक पुनरुद्धार का जो दौर चला है, उसके तहत काशी में विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम धाम और उज्जैन में श्री महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ओरछा के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि समाज के सभी वर्गों—विशेषकर किसानों, युवाओं और गौपालकों का कल्याण हो तथा शासन की योजनाएं धरातल पर सफल हों।
ओरछा के सांस्कृतिक गौरव और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुल 239.87 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें से 126.96 करोड़ रुपये की लागत से भव्य 'श्रीरामराजा लोक' का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, स्टेट आर्कियोलॉजी के तहत 7.5 करोड़ रुपये, स्टेट टूरिज्म के तहत 19.73 करोड़ रुपये और अन्य विशेष विकास कार्यों को गति दी जा रही है। स्थानीय धरोहरों के संरक्षण के तहत लक्ष्मी मंदिर की चारदीवारी, रायप्रवीण महल व उद्यान, नजीर बाग, फूल बाग और राजा महल की बाउंड्री वॉल व संरक्षण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।
ओरछा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथी साव सुपारी साव परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय इतिहास, संस्कृति, पारंपरिक खाद्य उत्पादों, औषधीय फसलों और बुंदेली हस्तकला से जुड़े स्टॉलों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रत्येक स्टॉल के लिए 5-5 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
इस दौरान उन्होंने मोटे अनाज (श्री अन्न) से तैयार उत्पादों, तुलसी की खेती व चाय और औषधीय वनस्पतियों के स्वास्थ्य लाभों में गहरी रुचि दिखाई। प्रदर्शनी में बुंदेली कला और पेंटिंग का प्रदर्शन कर रही बालिकाओं से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी रचनात्मकता की सराहना की और स्वयं कुछ पेंटिंग्स खरीदकर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, राज्यसभा सदस्य श्री महेश केवट, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह