×

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश में धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मिल रही धमकियों से पुलिस-प्रशासन के साथ जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार बम धमकी से जुड़े ईमेल मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

By: Arvind Mishra

Mar 25, 20261:19 PM

view6

view0

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

भिंड में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

  • पुलिस ने आनन-फानन में पूरा क्षेत्र कराया खाली
  • प्रदेश में इंदौर और भोपाल में भी ईमेल मिल चुके

भिंड। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मिल रही धमकियों से पुलिस-प्रशासन के साथ जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार बम धमकी से जुड़े ईमेल मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस साइबर टीम के साथ मिलकर मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दरअसल, भिंड में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कार्यालय के आधिकारिक मेल पर आए इस धमकी भरे संदेश के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। एहतियात के तौर पर पासपोर्ट आॅफिस के आसपास की दुकानों को भी बंद कराया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

इंदौर आरटीओ को मिल चुकी धमकी

गौरतलब है कि पहले इंदौर के आरटीओ कार्यालय को भी संदिग्ध ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।

भोपाल संभागायुक्त कार्यालय को मिला था मेल

राजधानी भोपाल के संभागायुक्त कार्यालय को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वाड ने कई घंटों तक तलाशी ली, लेकिन वहां भी कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।

Loading...

Mar 25, 20265:58 PM

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में शेष कम्पोजिट शराब दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू। जानें टेंडर की तारीखें, ऑक्शन का समय और नई आबकारी नीति के नियम।

Loading...

Mar 25, 20264:29 PM

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।

Loading...

Mar 25, 20264:02 PM

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा। ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

Loading...

Mar 25, 20261:29 PM