×

मध्यप्रदेश...डीएसपी ने कहा- एसी नहीं, बस बैठने के लिए ट्रेन बढ़ाई जाएं

मध्य प्रदेश के एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में हैं। मानवीय संवेदनाओं को छूने वाली और सिस्टम की खामी को उजागर करने वाली पोस्ट में सलाह दी गई है कि सरकार को ट्रेनों में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि रिजर्वेशन टिकट न ले पाने वाले यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।

By: Arvind Mishra

Dec 10, 20253:08 PM

view5

view0

मध्यप्रदेश...डीएसपी ने कहा- एसी नहीं, बस बैठने के लिए ट्रेन बढ़ाई जाएं

मध्य प्रदेश के एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में हैं।

  • एसी कोच से जनरल डिब्बे की हकीकत देख सरकार से निवेदन

  • मानवीय संवेदनाओं को छूने और सिस्टम की खामी वाली पोस्ट

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में हैं। मानवीय संवेदनाओं को छूने वाली और सिस्टम की खामी को उजागर करने वाली पोस्ट में सलाह दी गई है कि सरकार को ट्रेनों में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि रिजर्वेशन टिकट न ले पाने वाले यात्रियों को कुछ राहत मिल सके। दरअसल, भोपाल में पदस्थ लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह सूरत-ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) में आज सुबह 4 बजे सफर कर रहे थे। उन्होंने एसी कोच और जनरल डिब्बे के बीच लगे पारदर्शी दरवाजे की तस्वीर शेयर की, जिसमें बड़ी जंजीर के साथ ताला लगा था। पारदर्शी दरवाजे से जनरल डिब्बे में खड़े और नींद में ऊंघते हुए यात्री साफ दिख रहे थे। सको लेकर डीएसपी ने लिखा-मैं अपनी सीट से कंबल से निकलकर वॉशरूम के लिए गया तो एक क्षण ठहरकर उनकी तरफ देखा, लेकिन पारदर्शी दरवाजे के दूसरी तरफ खड़े लोगों का कष्ट देखकर उनसे आंख मिलाने की हिम्मत नहीं हुई। उस तरफ खड़े यात्रियों में संभवत: कुछ तो छपरा (बिहार) स्टेशन के भी होंगे जो कल सुबह 9 बजे से खड़े हों। उनके लिए उस डिब्बे में बैठने के लिए सीट का 10 इंच कोना मिल जाना भी खुशकिश्मती है।

बस बैठने के लिए ट्रेनें बढ़ाई जाएं

डीएसपी ने लिखा-सरकार से मेरा विनम्र निवेदन है कि आज इन सामान्य वर्ग को हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन के स्थान पर केवल बैठकर जाने के लिए ही ट्रेन और सीटों की संख्या बढ़ा दी जाए तो इनको बहुत राहत मिल जाएगी। कम से कम घंटों के सफर में बैठ तो सकते हैं। उनको एसी की भी जरूरत नहीं है, वे अपने साथ कंबल लेकर चलते हैं। आज की भागती दौड़ती दुनिया में व्यक्ति को केवल कुछ ही सुविधा मिल जाए तो वह परिवार के साथ निश्चिन्त होकर यात्रा कर सकेगा।

तब देश उन्नत कहलाने का पात्र होगा

लोकायुक्त डीएसपी ने अपनी पोस्ट का अंत इस विचार से किया कि सुविधाओं में यह 180 डिग्री का अंतर जितना कम होगा, उतना ही देश उन्नत कहलाने के पात्र होगा। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने आम यात्रियों की मुश्किलों पर गंभीर बहस छेड़ दी है। वहीं एक बातचीत में डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने कहा-जनरल कोच में सफर करने वालों के लिए कम से कम बैठने की सुविधा मिल जाए, इसके लिए संबंधित रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए या ट्रेनों में जनरल डिब्बे बढ़ाए जाने चाहिए।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सागर मर्डर न्यूज़: कैंट क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी

सागर मर्डर न्यूज़: कैंट क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी

सागर के कैंट थाना क्षेत्र (गढ़पहरा रोड) में 35 वर्षीय मनोज अहिरवार की नृशंस हत्या। खेत में मिला शव, सिर पत्थर से कुचला गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम।

Loading...

Feb 19, 20265:57 PM

MP OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 27% ओबीसी आरक्षण मामले को वापस हाईकोर्ट भेजा

MP OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 27% ओबीसी आरक्षण मामले को वापस हाईकोर्ट भेजा

मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामला एमपी हाईकोर्ट को ट्रांसफर करते हुए अंतिम निर्णय लेने को कहा है।

Loading...

Feb 19, 20265:26 PM

जबलपुर :  नगर निगम ने डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की राइट टाउन संपत्ति को किया जब्त

जबलपुर : नगर निगम ने डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की राइट टाउन संपत्ति को किया जब्त

जबलपुर के राइट टाउन में डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 25,000 वर्ग फुट की जमीन पर नगर निगम ने कब्जा कर लिया है। लीज शर्तों के उल्लंघन और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।

Loading...

Feb 19, 20264:23 PM

भोपाल: बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, वित्त मंत्री के बंगले का घेराव और पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल: बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, वित्त मंत्री के बंगले का घेराव और पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल में मोहन सरकार के बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोला। रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव किया और पुतला दहन को लेकर पुलिस से भिड़ गईं।

Loading...

Feb 19, 20264:10 PM

एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोपाल निगमायुक्त संस्कृति जैन के खिलाफ अवमानना केस निरस्त

एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोपाल निगमायुक्त संस्कृति जैन के खिलाफ अवमानना केस निरस्त

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को राहत देते हुए अवमानना की सजा के आदेश को निरस्त कर दिया है।

Loading...

Feb 19, 20264:00 PM