भोपाल में मोहन सरकार के बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोला। रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव किया और पुतला दहन को लेकर पुलिस से भिड़ गईं।

सरकार केखिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
कांग्रेस ने निभाया विपक्ष का धर्म
सड़कों पर बजट का किया विरोध
महिला कांग्रेस ने वित्त के घर को घेरा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर सियासत गरमा गई है। बजट में महिलाओं को महंगाई से राहत न मिलने के विरोध में गुरूवार को राजधानी में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने की कोशिश की, जिससे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के बाहर घंटों तक तनाव की स्थिति बनी रही।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता PCC दफ्तर के बाहर जमा हुईं। विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए महिलाएं ठेले पर स्कूटी और रसोई गैस सिलेंडर रखकर नारेबाजी करते हुए मंत्री के बंगले की ओर बढ़ीं। हालांकि, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के चलते पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त और बिगड़ गया जब कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे महिलाओं और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और झड़प होती रही।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि सरकार ने बजट में मध्यमवर्गीय परिवारों और गृहणियों को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई। पेट्रोल और डीजल पर वैट कम न होने से परिवहन और रसद महंगी बनी हुई है। घरेलू खर्चों को कम करने के लिए बजट में कोई ठोस रोडमैप नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।