जबलपुर के राइट टाउन में डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 25,000 वर्ग फुट की जमीन पर नगर निगम ने कब्जा कर लिया है। लीज शर्तों के उल्लंघन और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
शहर के पॉश इलाके राइट टाउन में स्थित दिवंगत डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की बेशुमार संपत्ति पर गुरुवार सुबह नगर निगम ने आधिकारिक रूप से कब्जा कर लिया है। नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुँचकर करीब 25,000 स्क्वायर फीट जमीन को अपने नियंत्रण में ले लिया और तत्काल वहां स्वास्थ्य शाखा का वार्ड कार्यालय शुरू कर दिया।
क्यों हुई कार्रवाई? नगर निगम कमिश्नर के अनुसार, यह बेशकीमती जमीन निगम द्वारा आवासीय (Residential) उद्देश्य के लिए लीज पर दी गई थी। जाँच में पाया गया कि यहाँ लीज की शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा था। आवासीय जमीन पर दुकानें खोलकर कमर्शियल गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। लीज डीड के अनुसार संपत्ति किसी को ट्रांसफर नहीं की जा सकती थी, फिर भी कई लोगों ने इस पर दावेदारी पेश की। लंबे समय से लीज का किराया (Rent) जमा नहीं किया गया था।
विवादों के घेरे में थी संपत्ति
डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की मृत्यु के बाद इस प्रॉपर्टी को लेकर शहर में काफी चर्चा थी। डॉ. सुमित जैन और डॉ. प्राची जैन ने 11,000 स्क्वायर फीट जमीन का दान पत्र अपने नाम होने का दावा किया था, जिसके खिलाफ धोखाधड़ी की FIR भी दर्ज हो चुकी है। वहीं, गायत्री मंदिर ट्रस्ट ने भी इस पूरी संपत्ति पर अपना हक जताया था।
प्रशासनिक प्रक्रिया और कब्जा
नगर निगम ने कार्रवाई से पहले सार्वजनिक सूचना जारी कर दावे-आपत्तियां मंगवाई थीं, लेकिन बुधवार रात तक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। गुरुवार सुबह टीम ने बंगले और दुकानों के ताले तोड़कर कब्जा लिया। संपत्ति में रखे सामान की वीडियोग्राफी कराई गई है और डॉ. श्रीवास्तव के पुराने होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं। अब इस पूरी प्रॉपर्टी की निगरानी और सुरक्षा नगर निगम द्वारा की जाएगी।
यह भी पढ़ें.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।