केंद्र के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब लोक भवन हो गया है। शुक्रवार मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। इसके बाद भवन के मुख्य द्वार पर लगी राजभवन की पुरानी पट्टिका हटाकर लोक भवन की नई पट्टिका लगा दी गई।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री ने लोक भवन में सौजन्य भेंट की।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
केंद्र के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब लोक भवन हो गया है। शुक्रवार मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। इसके बाद भवन के मुख्य द्वार पर लगी राजभवन की पुरानी पट्टिका हटाकर लोक भवन की नई पट्टिका लगा दी गई। इधर, एक बार फिर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन में मुलाकात की और पुष्प-गुच्छ भेंटकर अभिवादन किया। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से राज्य के विकास एवं जनकल्याण संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
आठ राज्य बदल चुके नाम
गौरतलग है कि कि केंद्र के निर्देश पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा अपने राजभवन का नाम पहले ही लोक भवन कर चुके हैं। वहीं लद्दाख में उपराज्यपाल के निवास को लोक निवास नाम दिया गया है। यह कदम देश को औपनिवेशिक प्रतीकों और नामों से मुक्त करने के व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
इसलिए बदला गया नाम
पिछले साल राज्यपालों के सम्मेलन में यह सुझाव दिया गया था कि राजभवन नाम औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है, इसलिए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप लोक भवन किया जाए। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे प्रतीकात्मक बदलावों की श्रृंखला में यह भी एक अहम कदम है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।