×

मध्यप्रदेश के आंकड़े: 50 हजार महिलाएं और लड़कियां लापता 

मध्य प्रदेश विधानसभा में महिलाओं और लड़कियों को लेकर खौफनाक आंकड़े सामने आए हैं। इससे महिला सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खुल गई है। हालांकि यहां सबसे बड़ी बात यह भी है कि छह साल में दो लाख से ज्यादा लापता महिला और लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद भी कर लिया है।

By: Arvind Mishra

Feb 20, 20261:34 PM

view6

view0

मध्यप्रदेश के आंकड़े: 50 हजार महिलाएं और लड़कियां लापता 

एक सवाल का जवाब देते हुए गृह विभाग ने जानकारी दी।

  • राज्य विधानसभा में गृह विभाग के डराने वाले आंकड़े
  • छह साल में 2.20 लाख महिलाएं- लड़कियां बरामद

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश विधानसभा में महिलाओं और लड़कियों को लेकर खौफनाक आंकड़े सामने आए हैं। इससे महिला सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खुल गई है। हालांकि यहां सबसे बड़ी बात यह भी है कि छह साल में दो लाख से ज्यादा लापता महिला और लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद भी कर लिया है। दरअसल, एक सवाल का जवाब देते हुए गृह विभाग ने जानकारी दी है कि 2020 से 28 जनवरी 2026 तक मध्यप्रदेश में 2,70,300 महिलाएं और लड़कियां लापता हुई, जिनमें से 2,20,130 महिलाएं और लड़कियां तो बरामद हो गईं, लेकिन अभी भी 50 हजार से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां लापता ही हैं। यह जानकारी गृह विभाग ने कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रश्न के लिखित जवाब में दी है।

50,170 अभी भी गायब

यही नहीं, 2020 से लेकर साल 2026 तक के आंकड़े साफ बता रहे हैं  कि हर साल यह मामले बढ़ते गए हैं। इनमें से 2,20,130 महिलाएं और लड़कियां बरामद हो चुकी है, लेकिन चिंता की बात यह है कि अभी भी 50,170 महिलाएं और लड़कियां अभी भी लापता ही हैं।

2020 से 2026 तक लापता

  • महिलाएं लापता: 2,06,507
  • बरामद महिलाएं: 1,58,523
  • अब तक लापता: 47,984
  • बालिकाएं लापता: 63,793
  • बरामद बालिकाएं: 61,607
  • अब तक लापता: 2,186

लापता महिलाएं-लड़कियां

  • 2020 में 31,405 लापता
  • 2021 में 39,564 लापता
  • 2022 में 43,148 लापता
  • 2023 में 46,291 लापता
  • 2024 में 50,798 लापता
  • 2025 में 54,897 लापता
  • 2026 में 4,197 लापता 

यह भी पढ़िए...
 विधानसभा: हमारा मोहल्ला बड़ा... विपक्ष के लोग मुट्ठीभर... कांग्रेस मांगे माफी 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल समाचार: एयरलाइंस कर्मचारी की आत्महत्या और सड़क हादसे में RSS प्रचारक की मौत

भोपाल समाचार: एयरलाइंस कर्मचारी की आत्महत्या और सड़क हादसे में RSS प्रचारक की मौत

भोपाल में इंडिगो फ्लाइट मैनेजर मुर्तजा हसन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। वहीं, ईटखेड़ी में सड़क हादसे में संघ प्रचारक दिनेश सिंह राजपूत का निधन हो गया। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Feb 20, 20265:32 PM

मुख्यमंत्री ने कहा- एआई के साथ तेजी से आगे बढ़ता मध्यप्रदेश 

मुख्यमंत्री ने कहा- एआई के साथ तेजी से आगे बढ़ता मध्यप्रदेश 

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए। जहां निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद किया।

Loading...

Feb 20, 20262:54 PM

ग्वालियर हाईकोर्ट की दो टूक- देवता ही संपत्ति के मालिक, पुजारी सेवक

ग्वालियर हाईकोर्ट की दो टूक- देवता ही संपत्ति के मालिक, पुजारी सेवक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने अशोकनगर जिले में स्थित 200 साल पुराने श्री गणेशजी मंदिर की कृषि भूमि पर राज्य सरकार का अधिकार घोषित कर दिया है। 2006 से लंबित एक महत्वपूर्ण द्वितीय अपील में हाईकोर्ट की एकल पीठ ने निचली अदालतों के आदेश पलटते हुए मंदिर की पूरी जमीन को माफी औकाफ विभाग की संपत्ति माना और पुजारी के निजी स्वामित्व के दावे को खारिज कर दिया।

Loading...

Feb 20, 20262:01 PM

मध्यप्रदेश के आंकड़े: 50 हजार महिलाएं और लड़कियां लापता 

मध्यप्रदेश के आंकड़े: 50 हजार महिलाएं और लड़कियां लापता 

मध्य प्रदेश विधानसभा में महिलाओं और लड़कियों को लेकर खौफनाक आंकड़े सामने आए हैं। इससे महिला सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खुल गई है। हालांकि यहां सबसे बड़ी बात यह भी है कि छह साल में दो लाख से ज्यादा लापता महिला और लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद भी कर लिया है।

Loading...

Feb 20, 20261:34 PM

विधानसभा: हमारा मोहल्ला बड़ा... विपक्ष के लोग मुट्ठीभर... कांग्रेस मांगे माफी 

विधानसभा: हमारा मोहल्ला बड़ा... विपक्ष के लोग मुट्ठीभर... कांग्रेस मांगे माफी 

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। सदन में बजट पर चार घंटे चर्चा होगी। तीन अशासकीय संकल्प, 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 74 याचिकाएं भी पेश की जाएंगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पटल पर पत्र रखेंगे।

Loading...

Feb 20, 202611:37 AM