स्टार समाचार
Register
  • होम
  • विदेश
  • विशेष 2
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • स्टार सुबह
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • More
    • मनोरंजन
    • आलेख
    • अध्यात्म
    • विशेष
    • एज्युकेशन
  • ई पेपर
  • वेब स्टोरी
‌
‌
‌

‌

‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌

HOME | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश... एंबुलेंस पंचर, नहीं मिली स्टेपनी, मरीज ने तोड़ा दम

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश... एंबुलेंस पंचर, नहीं मिली स्टेपनी, मरीज ने तोड़ा दम

मध्यप्रदेश का स्वास्थ विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण गुना में एक मरीज की मौत हो गई। गुना में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है।

By: Arvind Mishra

view1

view0

मध्यप्रदेश... एंबुलेंस पंचर, नहीं मिली स्टेपनी, मरीज ने तोड़ा दम

10 किमी बाद ही एंबुलेंस का टायर पंचर हो गया।

  • मरीज को म्याना से गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया था

  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव

गुना। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश का स्वास्थ विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण गुना में एक मरीज की मौत हो गई। गुना में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। यहां सबसे हैरानी की बात यह है कि आईएसओ सर्टिफिकेट वाला सरकारी अस्पताल व्यवस्थाओं के अभाव में पंचर हो गया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में एक मरीज सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। एंबुलेंस का टायर पंचर होने का खामियाजा मरीज को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द होने के बाद जगदीश ओझा (65) को म्याना स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन सरकारी एंबुलेंस बीच रास्ते में ही नेशनल हाईवे पर पंचर हो गई। हद तो उस वक्त हो गई जब एंबुलेंस में टायर बदलने के लिए विकल्प के तौर पर स्टेपनी ही नहीं थी। पंचर होने के बाद एंबुलेंस 1 घंटे तक सड़क के किनारे खड़ी रही। इस बीच मरीज की हालत खराब हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई।

एंबुलेंस में नहीं थी स्टेपनी

एंबुलेंस( सीजी 04 एन यू 5288) के चालक ने बताया कि वह पहली बार इस एंबुलेंस पर आया है। उसे पता ही नहीं था कि गाड़ी में स्टेपनी है या नहीं। केवल प्वाइंट मिला था कि मरीज को लेकर म्याना से जिला अस्पताल में भर्ती कराना है, इसलिए म्याना पहुंचा था, लेकिन बीच रास्ते में एंबुलेंस पंचर हो गई।

दस किमी बाद ही पंचर

मृतक जगदीश ओझा के बेटे ने बताया, पिता को सीने में दर्द हुआ था। तबीयत बिगड़ रही थी, इसलिए एंबुलेंस को बुलाया था, लेकिन एंबुलेंस 45 मिनट बाद म्याना पहुंची। पिता को एंबुलेंस में जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन 10 किमी बाद ही एंबुलेंस का टायर पंचर हो गया। दूसरे वाहन की व्यवस्था करने में देर हो गई, जब पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

कलेक्टर तक पहुंची शिकायत

जगदीश ओझा की मौत से नाराज कांग्रेस के विधायक ऋषि अग्रवाल ने सवाल खड़े करते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। जगदीश ओझा के शव के पास खड़े होकर विधायक ने कलेक्टर से फोन पर चर्चा की और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए स्वास्थ्य विभाग पर को कठघरे में खड़ा किया। विधायक ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस की आड़ में प्रदेश में 600 करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

बैकफुट पर आया प्रशासन

जगदीश ओझा की मौत के बाद से प्रशासन भी बैकफुट पर है। जिला अस्पताल पहुंचे तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि इस मामले में जांच समिति गठित करते हुए रिपोर्ट तलब की है। इससे पहले एक महीने पहले भी सरकारी एंबुलेंस में आॅक्सीजन खत्म होने के कारण एक बच्ची की जान चली गई थी।
 

Tags:
मध्यप्रदेश
स्वास्थ
विभाग
जिम्मेदार
लापरवाही
उजागर
मौत
एंबुलेंस
पंचर
Arvind Mishra

Arvind Mishra

COMMENTS (0)

RELATED POST

थाने में थर्ड-डिग्री का वीडियो; TI ने बेल्ट-डंडों से पीटा:

1

0

थाने में थर्ड-डिग्री का वीडियो; TI ने बेल्ट-डंडों से पीटा:

नर्मदापुरम में थाने में बाल पकड़कर मुक्के बरसाए; सरपंच को हत्या की दी थी धमकी

Loading...

By: Gulab rohit

Nov 03, 202511:04 PM

Read Full Article
गोवर्धन पूजा पर आश्रम में छप्पन भोग व अन्नकूट

1

0

गोवर्धन पूजा पर आश्रम में छप्पन भोग व अन्नकूट

सामूहिक आरती पूजन के बाद 4 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

Loading...

By: Gulab rohit

Nov 03, 202510:59 PM

Read Full Article
 वार्ड 2 में चलाया गया महिला सुरक्षा जागरुकता अभियान,

1

0

 वार्ड 2 में चलाया गया महिला सुरक्षा जागरुकता अभियान,

सिलवानी पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक,

Loading...

By: Gulab rohit

Nov 03, 202510:57 PM

Read Full Article
 शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने किया भाव-विभोर किया 

1

0

 शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने किया भाव-विभोर किया 

सच्ची साधना वही है जिसमें मन, वाणी और हृदय, तीनों एकाग्र होकर ईश्वर का स्मरण करें : पंडित रामजी किंकर शर्मा

Loading...

By: Gulab rohit

Nov 03, 202510:55 PM

Read Full Article
MP Promotion Rules 2025: SAPAKS ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 12 नवंबर को HC जबलपुर में सुनवाई

1

0

MP Promotion Rules 2025: SAPAKS ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 12 नवंबर को HC जबलपुर में सुनवाई

SAPAKS ने मध्य प्रदेश पदोन्नति नियम 2025 का विरोध शुरू किया। संगठन का तर्क है कि नए नियमों में सामान्य वर्ग के हितों की अनदेखी की गई है और पुराने, खारिज प्रावधानों को दोहराया गया है। जाने पूरा मामला और 12 नवंबर की सुनवाई पर SAPAKS का रुख।

Loading...

By: Ajay Tiwari

Nov 03, 20257:24 PM

Read Full Article
Nov 03, 2025
10:29 AM
×
Register
  • होम
  • विदेश
  • विशेष 2
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • स्टार सुबह
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • Morearrow
    • मनोरंजन
    • आलेख
    • अध्यात्म
    • विशेष
    • एज्युकेशन
  • ई पेपर
  • वेब स्टोरी