मध्यप्रदेश का स्वास्थ विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण गुना में एक मरीज की मौत हो गई। गुना में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है।

10 किमी बाद ही एंबुलेंस का टायर पंचर हो गया।
गुना। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश का स्वास्थ विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण गुना में एक मरीज की मौत हो गई। गुना में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। यहां सबसे हैरानी की बात यह है कि आईएसओ सर्टिफिकेट वाला सरकारी अस्पताल व्यवस्थाओं के अभाव में पंचर हो गया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में एक मरीज सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। एंबुलेंस का टायर पंचर होने का खामियाजा मरीज को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द होने के बाद जगदीश ओझा (65) को म्याना स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन सरकारी एंबुलेंस बीच रास्ते में ही नेशनल हाईवे पर पंचर हो गई। हद तो उस वक्त हो गई जब एंबुलेंस में टायर बदलने के लिए विकल्प के तौर पर स्टेपनी ही नहीं थी। पंचर होने के बाद एंबुलेंस 1 घंटे तक सड़क के किनारे खड़ी रही। इस बीच मरीज की हालत खराब हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई।
एंबुलेंस में नहीं थी स्टेपनी
एंबुलेंस( सीजी 04 एन यू 5288) के चालक ने बताया कि वह पहली बार इस एंबुलेंस पर आया है। उसे पता ही नहीं था कि गाड़ी में स्टेपनी है या नहीं। केवल प्वाइंट मिला था कि मरीज को लेकर म्याना से जिला अस्पताल में भर्ती कराना है, इसलिए म्याना पहुंचा था, लेकिन बीच रास्ते में एंबुलेंस पंचर हो गई।
दस किमी बाद ही पंचर
मृतक जगदीश ओझा के बेटे ने बताया, पिता को सीने में दर्द हुआ था। तबीयत बिगड़ रही थी, इसलिए एंबुलेंस को बुलाया था, लेकिन एंबुलेंस 45 मिनट बाद म्याना पहुंची। पिता को एंबुलेंस में जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन 10 किमी बाद ही एंबुलेंस का टायर पंचर हो गया। दूसरे वाहन की व्यवस्था करने में देर हो गई, जब पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कलेक्टर तक पहुंची शिकायत

जगदीश ओझा की मौत से नाराज कांग्रेस के विधायक ऋषि अग्रवाल ने सवाल खड़े करते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। जगदीश ओझा के शव के पास खड़े होकर विधायक ने कलेक्टर से फोन पर चर्चा की और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए स्वास्थ्य विभाग पर को कठघरे में खड़ा किया। विधायक ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस की आड़ में प्रदेश में 600 करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
बैकफुट पर आया प्रशासन
जगदीश ओझा की मौत के बाद से प्रशासन भी बैकफुट पर है। जिला अस्पताल पहुंचे तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि इस मामले में जांच समिति गठित करते हुए रिपोर्ट तलब की है। इससे पहले एक महीने पहले भी सरकारी एंबुलेंस में आॅक्सीजन खत्म होने के कारण एक बच्ची की जान चली गई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।