भोपाल मेट्रो का शुभारंभ हो गया है। जानें मेट्रो का किराया, टाइमिंग, ट्रिप की संख्या और आधुनिक सुविधाएं। 21 दिसंबर से आम यात्रियों के लिए सेवा शुरू।

भोपाल में शुरू हुआ मेट्रो का सफर
राजधानी भोपाल में लंबे इंतजार के बाद शनिवार को मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत हो गई। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए भोपाल मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां मेट्रो को हरी झंडी दिखाई गई। दोनों नेता मेट्रो में सवार होकर एम्स मेट्रो स्टेशन तक गए। एम्स स्टेशन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता को संबोधित किया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भोपाल मेट्रो के शुभारंभ को खास बनाने के लिए कॉरिडोर के सभी आठ मेट्रो स्टेशनों को आकर्षक फूलों से सजाया गया। आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा रविवार, 21 दिसंबर से शुरू होगी। मेट्रो सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित रहेगी।
भोपाल मेट्रो में यात्रा के लिए पहले दिन से ही यात्रियों को पूरा किराया चुकाना होगा। जबकि इंदौर मेट्रो में शुरुआती दिनों में मुफ्त यात्रा और किराए में छूट दी गई थी, भोपाल में ऐसी कोई सुविधा नहीं दी गई है।
1 से 2 स्टेशन: ₹20
3 से 5 स्टेशन: ₹30
6 से 8 स्टेशन (एम्स से सुभाष नगर): ₹40
फिलहाल टिकट केवल मैनुअल काउंटर से ही मिलेंगे। ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा अभी शुरू नहीं की गई है।
भोपाल मेट्रो एम्स से सुभाष नगर के बीच दोनों दिशाओं में कुल 17 ट्रिप लगाएगी। एम्स से सुभाष नगर 9 ट्रिप और सुभाष नगर से एम्स की ओर 8 ट्रिप संचालित होंगी। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पहुंचने में मात्र 3 से 4 मिनट का समय लगेगा। मेट्रो की अधिकतम गति 40 किमी प्रति घंटा होगी।
सभी मेट्रो स्टेशनों पर एस्केलेटर, लिफ्ट और रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुभाष नगर, डीबी मॉल और एमपी नगर मेट्रो स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाए गए हैं। रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन को फुट ओवरब्रिज के माध्यम से रेलवे स्टेशन से जोड़ा गया है।
भोपाल मेट्रो के शुरू होने से राजधानी में यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।