उज्जैन के महाकाल मंदिर गर्भगृह में BJP विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष का जबरन प्रवेश, कर्मचारी को धमकाने का आरोप। सावन में आम भक्तों को 200 फीट से दर्शन, पर वीवीआईपी नियमों को तोड़ रहे। लाइव प्रसारण में भी दिखा ब्लैंक।

उज्जैन. स्टार समाचार वेब
सरकार पापा की है तो डर किस बात का। उज्जैन के महाकाल के दरबार में भी नियम मानना जरूरी नहीं। ऐसा ही लगता है। इंदौर-1 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के सामने आए मामले से। रुद्राक्ष पर आरोप है कि वह भस्म आरती के दौरान मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुस गया। मंदिर कर्मियों को भी धमकाया। कहा जा रहा है, जिस समय यह हुआ उस समय विधायक गोलू शुक्ला भी वहीं मौजूद थे।
यह घटना सोमवार तड़के तब हुई, जब भस्म आरती के पट खुलने के बाद विधायक गोलू शुक्ला अपनी कांवड़ यात्रा के साथ समर्थकों सहित महाकाल मंदिर पहुंचे थे। उनके साथ उनका बेटा रुद्राक्ष भी था। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति केवल विधायक गोलू शुक्ला को दी गई थी, अन्य किसी को नहीं। बावजूद इसके रुद्राक्ष गर्भगृह में प्रवेश कर गया। पिता-पुत्र ने लगभग 5 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
रुद्राक्ष के पिता और भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि उनके पास परमिशन थी और वे बिना अनुमति कोई काम नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि मंदिर प्रशासक और कलेक्टर ने 5 लोगों के प्रवेश का परमिट दिया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दर्शन के दौरान एक कर्मचारी से हल्की-फुल्की कहासुनी हुई थी, जब उसने रोकने की कोशिश की थी।
इस घटना से जुड़े एक अन्य पहलू में, महाकाल मंदिर के लाइव दर्शन का इंतजाम भी सवालों के घेरे में आ गया है। सावन के दूसरे सोमवार को भस्म आरती से ठीक पहले, ऑनलाइन दर्शन की यूट्यूब लिंक में करीब 1 मिनट का ब्लैंक देखा गया, जिससे सवाल उठ रहे हैं।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सावन के महीने में आम श्रद्धालु लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन में लगने के बाद भी केवल 200 फीट दूर से भगवान के दर्शन कर पा रहे हैं। वहीं, वीवीआईपी नियमों को ताक पर रखकर गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं, जहां सामान्य भक्तों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यहां केवल पुजारी ही जा सकते हैं। वीआईपी भक्तों को भी नंदी हॉल से ही दर्शन करने की अनुमति है। यह प्रतिबंध भगवान महाकाल की प्रतिमा की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए लगाया गया था।
यह पहला मामला नहीं है जब विधायक के बेटे पर ऐसे आरोप लगे हैं। लगभग चार साल पहले भी रुद्राक्ष शुक्ला का नाम ऐसे ही एक विवाद में सामने आया था, जब उसने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए थे, फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर अपलोड की थी। उस समय भी वह अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह