मध्य प्रदेश पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत एक हफ्ते में 83 लाख रुपये से अधिक की शराब और वाहन जब्त किए हैं। जानें झाबुआ, ग्वालियर और इंदौर की बड़ी कार्रवाइयां।

अवैध शराब के खिलाफ एमपी में कार्रवाई
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को सशक्त करने और नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रदेश पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कस दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों और "जीरो टॉलरेंस" की नीति का पालन करते हुए, पुलिस ने पिछले सात दिनों के भीतर राज्य के विभिन्न जिलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 83 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं।
झाबुआ (ऑपरेशन प्रहार): पुलिस ने एक ट्रक से 293 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55.40 लाख रुपये है।
मुरैना: बामोर पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार पकड़ी, जिसमें 35 पेटी अवैध शराब ले जाई जा रही थी। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल 9.60 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।
अशोकनगर: पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री पर दबिश दी। यहाँ 500 लीटर शराब और निर्माण सामग्री सहित 8.75 लाख रुपये की जब्ती की गई।
इंदौर (ग्रामीण): देपालपुर पुलिस ने 40 पेटी बीयर और एक कार जब्त कर 6.44 लाख रुपये की कार्रवाई की।
ग्वालियर: पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में 1 लाख रुपये मूल्य की 19 पेटी शराब और परिवहन में लगी कार पुलिस के हत्थे चढ़ी।
कटनी: झिंझरी चौकी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 हजार रुपये की शराब और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की।
जबलपुर व दतिया: जबलपुर पुलिस ने 1.02 लाख रुपये की सामग्री जब्त की, वहीं दतिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 87 हजार रुपये की अवैध शराब पकड़ी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।