महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तुलजापुर में देवदर्शन के लिए जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार से नवविवाहित दंपति के साथ उनके कई परिजन तुलजापुर में देवदर्शन के लिए निकले थे। इस हादसे में नवदम्पति गंभीर रूप से जख्मी हैं।

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है।
सोलापुर। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तुलजापुर में देवदर्शन के लिए जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार से नवविवाहित दंपति के साथ उनके कई परिजन तुलजापुर में देवदर्शन के लिए निकले थे। इस हादसे में नवदम्पति गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बार्शी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी मृतक सोलापुर जिले के कुडुर्वाडी गांव के रहने वाले थे। इस हादसे में सौभाग्य से दूल्हा-दुल्हन बच गए। दरअसल, ये दर्दनाक हादसा सोलापुर के बार्शी-लातूर महामार्ग पर हुआ। बार्शी तालुका के जंभलबेट घारी शिवार पुल पर मालवाहक ट्रक और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई।
कार में सवार थे सात लोग
जिस वक्त से ये हादसा हुआ कार में कुल 7 लोग सवार थे। ये सभी नवविवाहित दंपति के साथ तुलजापुर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में उनकी गाड़ी ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार कुल 7 में से 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गनीमत ये रही कि नवविवाहित जोड़ा इस हादसे में बच गया। अस्पताल में दंपति का फिलहाल इलाज चल रहा है।
बुरी तरह से कुचल गई कार
अनिकेत गौतम कांबले (25) और मेघना अनिकेत कांबले (22) की 26 नवंबर को शादी हुई थी। नवविवाहित जोड़ा अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए जा रहा था। उनकी कार को बार्शी तालुका के जंभलबेट पुल के पास तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क से नीचे गिर गई और पुल पर सुरक्षात्मक अवरोध न होने की वजह से पूरी तरह से कुचल गई।
हादसे में इनकी गई जान
हादसे में कार में सवार पांच लोग गौतम भगवान कांबले (65), जया गौतम कांबले (60), संजय तुकाराम वाघमारे (50), सारिका संजय वाघमारे (45) और एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिकेत और मेघना भी गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई।
ट्रक चालक पर दर्ज किया केस
दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। दोनों घायलों को फौन इलाज के लिए बार्शी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पांगरी पुलिस थाने के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।