×

आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला मंगत सिंह अलवर से गिरफ्तार

राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले युवक को अलवर से गिरफ्तार किया है। युवक पर आपरेशन सिंदूर के बाद से ही नजर रखी जा रही थी। जिसे अब शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, अलवर अतिसंवेदनशील और सामरिक दृष्टि से अहम क्षेत्र है।

By: Arvind Mishra

Oct 11, 20259:52 AM

view5

view0

आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला मंगत सिंह अलवर से गिरफ्तार

जासूसी करने वाला मंगत सिंह अलवर से गिरफ्तार ।

  • हनीट्रैप में फंसकर दो साल से लीक कर रहा था सेना की जानकारी
  • ईशा शर्मा नाम की पाकिस्तानी महिला ने हनीट्रैप में फंसाया
  • नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले युवक को अलवर से गिरफ्तार किया है। युवक पर आॅपरेशन सिंदूर के बाद से ही नजर रखी जा रही थी। जिसे अब शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, अलवर अतिसंवेदनशील और सामरिक दृष्टि से अहम क्षेत्र है। अलवर के गोविंदगढ़ निवासी मंगत सिंह की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जिसके बाद राजस्थान इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगत सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राजस्थान इंटेलिजेंस ने अलवर निवासी मंगत सिंह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में शासकीय गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया है। अलवर के छावनी क्षेत्र में निगरानी के दौरान, गोविंदगढ़, अलवर निवासी मंगत सिंह की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। मंगत सिंह को कथित तौर पर ईशा शर्मा नाम की एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर ने हनीट्रैप में फंसाया था, जिसने सहयोग के बदले उसे पैसे देने की पेशकश की थी। मंगत सिंह के खिलाफ कल जयपुर स्थित विशेष पुलिस स्टेशन में शासकीय गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया और सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शेयर कर रहा था जानकारी

पिछले दो वर्षो से मंगत सिंह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हेंडलरों से सोशल मीडिया के माध्यम से सम्पर्क में था। मंगत सिंह आपरेशन सिंदूर से पहले और बाद ईशा शर्मा नाम की एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर से संपर्क में था। ईशा शर्मा से हनीट्रैप में फंसकर और पैसे के लालच में वह सोशल मीडिया के माध्यम से अलवर शहर की अतिमहत्वपूर्ण छावनी इलाके एवं देश के अन्य सामरिक स्थलों की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहा था।

10 अक्टूबर को दर्ज हुआ मुकदमा

केंद्रीय पूछताछ केंद्र जयपुर पर विभिन्न इन्टेलीजेन्स एजेन्सियों द्वारा की गई पूछताछ एवं उसके मोबाइल को जांच करने के बाद 10 अक्टूबर 2025 को जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सीआईडी इन्टेलीजेन्स राजस्थान द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रामध्वज सूर्य, ॐ और कोविदार वृक्ष के प्रतीकों से होगा सुसज्जित

2

0

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर पीएम नरेंद्र मोदी केसरिया धर्म ध्वज फहराएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट इस ऐतिहासिक क्षण की तैयारी में जुटा है। ध्वज स्तंभ की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। यह ध्वजारोहण राम मंदिर के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Loading...

Oct 13, 2025just now

ट्रंप बोले- ये मेरी 8वीं जंग जिसे मैंने रुकवाया... मैं युद्ध सुलझाने में अच्छा हूं 

4

गाजा में इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे युद्ध के बाद शांति की उम्मीद जगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता में एक शांति योजना पर सहमति बनी है, जिसके तहत हमास अंतिम 20 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। ट्रंप इस दौरान इजरायली संसद को संबोधित करेंगे।

Loading...

Oct 13, 2025just now

बिहार चुनाव: NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, BJP-JDU को 101-101 सीटें; चिराग पासवान को बड़ी तरजीह

6

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA ने किया सीट बंटवारे का ऐलान। जानें BJP, JDU, LJP (रामविलास), HAM और RLM को कितनी सीटें मिलीं। 2020 के मुकाबले क्या बदला।

Loading...

Oct 12, 202511 hours ago

वक्फ संपत्ति विवाद: AIMPLB ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले, UMMEED पोर्टल पर चिंता और महिलाओं की एंट्री पर की चर्चा

5

AIMPLB की अहम बैठक में वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विश्लेषण हुआ। बोर्ड ने 8.4 लाख संपत्तियों के रिकॉर्ड अपलोड करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए याचिका दायर की और वक्फ हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया।

Loading...

Oct 12, 202512 hours ago

मुत्तकी का यू-टर्न: महिला पत्रकारों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चाबहार और वाघा बॉर्डर पर हुई चर्चा

अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बार विवादों के बाद महिला पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होंने चाबहार बंदरगाह पर चर्चा और वाघा बॉर्डर खोलने की अपील की।

Loading...

Oct 12, 202513 hours ago