गाजा में इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे युद्ध के बाद शांति की उम्मीद जगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता में एक शांति योजना पर सहमति बनी है, जिसके तहत हमास अंतिम 20 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। ट्रंप इस दौरान इजरायली संसद को संबोधित करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप प्रस्तावित समझौते और युद्धोत्तर योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मिडिल ईस्ट का दौरा कर रहे हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
गाजा में इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे युद्ध के बाद शांति की उम्मीद जगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता में एक शांति योजना पर सहमति बनी है, जिसके तहत हमास अंतिम 20 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। ट्रंप इस दौरान इजरायली संसद को संबोधित करेंगे। दरअसल, गाजा के मुद्दे पर मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में आज होने वाले शांति शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के 20 शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। पीमए नरेंद्र मोदी को भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए मिस्र की ओर से निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि वे इसमें शामिल नहीं होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति अमेरिका से एयरफोर्स वन विमान से रवाना हो चुके हैं। वे पहले इस्राइल जाएंगे। इसके बाद वहीं से मिस्र रवाना हो जाएंगे। उनकी ओर से इस्राइल-हमास युद्ध विराम समझौते की घोषणा के बाद से पहली यात्रा है। इस्राइल रवाना होने से पहले उन्होंने इस दौरे को बेहद खास बताया। ट्रंप ने कहा कि यह एक बहुत खास समय होने जा रहा है... हर कोई इस पल को लेकर बेहद उत्साहित है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। आमतौर पर अगर एक पक्ष खुश होता है, तो दूसरा नाराज होता है। लेकिन इस बार सब एक साथ प्रसन्न हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ इस शांति शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने के साथ-साथ पश्चिम एशिया में स्थायी शांति लाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। यह शिखर सम्मेलन राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के प्रथम चरण के प्रभावी होने के कुछ दिनों बाद होने जा रहा है। ट्रंप के अलावा सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी शामिल होंगे। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह आठवीं जंग है जिसे मैंने सुलझाया
आगे पत्रकारों से वार्ता करते हुए ट्रंप ने फिर से खुद को युद्ध शांत कराने वाला करार दिया। ट्रंप ने कहा कि यह आठवीं जंग है जिसे उन्होंने सुलझाया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खबर मिली है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी संघर्ष जारी है, और वे लौटकर उस पर भी ध्यान देंगे। ट्रंप ने कहा कि यह मेरी आठवीं जंग होगी जिसे मैंने सुलझाया है। मुझे बताया गया कि अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध चल रहा है। इस पर मैंने कहा- मेरे लौटने तक इंतजार करना होगा। क्योंकि मैं अभी एक और जंग को सुलझा रहा हूं। लौटने पर उसे भी सुलझा लूंगा। क्योंकि मैं युद्ध सुलझाने में अच्छा हूं।
एयरफोर्स वन में पत्रकारों से की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्य पूर्व दौरे पर रवाना होने से पहले एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दौरा क्षेत्र के देशों को एकजुट कर स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। हम सबको खुश करने जा रहे हैं। हर कोई खुश है...चाहे यहूदी हो, मुस्लिम या अरब देश। हम इस्राइल के बाद मिस्र जा रहे हैं, और वहां मेरी बहुत ताकतवर, बड़े और अमीर देशों के नेताओं से मुलाकात होगी। सभी इस समझौते के साथ हैं।
इस्राइल-हमास के बीच का युद्ध समाप्त
इस दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस्राइल और हमास के बीच का युद्ध अब समाप्त हो चुका है। इस पर ट्रंप ने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा कि हां युद्ध खत्म हो गया है और मुझे पूरा भरोसा है कि युद्धविराम कायम भी रहेगा। मुझे लगता है यह टिकेगा। बहुत सारे कारण हैं। लोग अब थक चुके हैं। यह सदियों से चल रहा है, अब लोग इसे खत्म देखना चाहते हैं।
भारत-पाक संघर्ष विराम का फिर क्रेडिट
ट्रंप ने बातचीत के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने की बात एक बार फिर दोहराई। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को आर्थिक दबाव के जरिए खत्म कराया था। भारत और पाकिस्तान के बारे में सोचिए। मैंने कुछ युद्ध सिर्फ टैरिफ के आधार पर सुलझाए। मैंने कहा कि अगर तुम लोग लड़ाई करना चाहते हो और परमाणु हथियार रखते हो, तो मैं तुम दोनों पर 100, 150, यहां तक कि 200 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा। मैंने कहा कि नैं ऐसा कर रहा हूं और इसके बाद मामला 24 घंटे में ही सुलझ गया। अगर टैरिफ न होते, तो वह युद्ध कभी नहीं रुकता।
इस्राइल में सात तो मिस्र में तीन घंटे बिताएंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान ट्रंप इस्राइल में सात घंटे से भी कम समय बिताएंगे और फिर लगभग तीन घंटे के लिए मिस्र रुकेंगे, उसके बाद वे वॉशिंगटन लौट जाएंगे। इस्राइल के बाद ट्रंप मिस्र के शर्म-अल-शेख शहर जाएंगे, जहां आज दोपहर शांति समारोह आयोजित किया जाएगा। यहीं पर युद्धविराम समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है, हालांकि समझौते के विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एनडीए में आरक्षण के सब-कैटेगराइजेशन और कोटे के अंदर कोटे को लेकर विवाद गहरा गया है। संतोष कुमार सुमन और जीतन राम मांझी के समर्थन के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा पलटवार करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम. एम. नरवणे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुरीदके और बहावलपुर में आतंकियों का खात्मा किया।
बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला फार्मा के पुणे केंद्र का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द करने का आदेश वापस ले लिया है।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा। इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की है।
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लाल किला कार बम ब्लास्ट मामले में एनआईए की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। मामले में 13 आरोपी बनाए गए हैं और अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।
नेपाल में झील टूटने से मचे खतरे के बीच बिहार के वाल्मीकिनगर गंडक बैराज और निचले इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए गंडक के जलस्तर और प्रशासनिक तैयारियों का पूरा हाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जानिए इस खास मौके पर बच्चों के साथ पीएम मोदी की मस्ती, बातचीत के बारे में।
भारत ने अमेरिका के साथ जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए समझौता किया है। जानिए इस डिफेंस डील का इतिहास, महत्व और दोनों देशों के रक्षा संबंधों पर इसका क्या असर होगा।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच लापता भारतीयों और चीन सीमा पर फंसे नागरिकों का ताजा अपडेट। जानिए भारत सरकार के राहत अभियान और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी।
अहमदाबाद के औडा गार्डन में मलाला यूसुफजई और ऐनी फ्रैंक की पुस्तकों के पाठ के दौरान हंगामा और मारपीट। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।