×

फिर सुलगा मणिपुर...बवाल, बिगड़े हालात, इंटरनेट सेवा बंद 

मई 2023 से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में बीते कुछ दिनों से शांति थी, लेकिन मणिपुर में एक बार फिर सुलग उठा है। तनाव को देखते हुए राज्य के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

By: Star News

Jun 08, 202512:43 PM

view9

view0

फिर सुलगा मणिपुर...बवाल, बिगड़े हालात, इंटरनेट सेवा बंद 

मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर में तनाव बरकरार


इंफाल। मई 2023 से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में बीते कुछ दिनों से शांति थी, लेकिन मणिपुर में एक बार फिर सुलग उठा है। तनाव को देखते हुए राज्य के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह आक्रोश मैतेई समुदाय के एक नेता की गिरफ्तारी के बाद पनपा है। मैतेई समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन का बवाल शुरू कर दिया है। दरअसल, मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इंफाल में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बस में आग लगा दी गई और जगह-जगह लोग सुरक्षा बलों से भिड़ गए। इसके बाद प्रशासन ने पांच जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई और इंटरनेट को बैन कर दिया गया।  

नेता की गिरफ्तारी से भड़का आक्रोश

मणिपुर में फिर से तनाव भड़कने की वजह मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के नेता कनन सिंह की गिरफ्तारी को माना जा रहा है। संगठन के नेता की गिरफ्तारी के बाद लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने क्वाकेथेल और उरीपोक में सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर जलाए। उन्होंने मैतेई नेता की रिहाई की मांग की। रात को भी इंफाल में अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हुई। भीड़ ने खुरई लामलोंग में एक बस को भी आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ झड़प में तीन लोग घायल हो गए। 

इंफाल हवाई अड्डे को घेरा, फायरिंग

क्वाकेथेल में कई राउंड फायरिंग हुई। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने तुलिहाल में इंफाल हवाई अड्डे के गेट का घेराव भी किया। वे हवाई अड्डे के साथ सड़कों पर उतर आए और गिरफ्तार नेता को राज्य से बाहर ले जाने की कोशिश का विरोध करने के लिए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके अलावा संगठन के सदस्यों ने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया।

 जवानों ने दागे आंसू गैस के गोले

उपद्रवियों को तितर बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने राजभवन से 200 मीटर दूर कंगला गेट के सामने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। इसके अलावा राजभवन की ओर जाने वाली सड़कों पर केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती कर सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। वहीं घाटी के पांच जिलों में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं। साथ ही घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

दो साल से जल रहा मणिपुर

मणिपुर में 3 मई 2023 से हिंसा की शुरुआत हुई। मणिपुर में तीन मई 2023 को मैतेई (घाटी बहुल समुदाय) और कुकी जनजाति (पहाड़ी बहुल समुदाय) के बीच हिंसा शुरू हुई थी। मैतेई समाज की मांग थी कि उसे भी कुकी की तरह राज्य में शेड्यूल ट्राइब का दर्जा दिया जाए। कुकी समुदाय ने मैतेई समुदाय की आधिकारिक जनजातीय दर्जा दिए जाने की मांग का विरोध किया। जिसके बाद से हिंसा भड़क उठी।

9 मई को सीएम ने दिया इस्तीफा

मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने 9 मई 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। फिलहाल, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सुकमा में मुठभेड़... सुबह-सुबह जवानों ने तीन नक्सली किए ढेर 

सुकमा में मुठभेड़... सुबह-सुबह जवानों ने तीन नक्सली किए ढेर 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों को लाल आतंक से लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से हथियार भी मिले हैं।

Loading...

Dec 18, 202510:21 AM

लोकसभा में SHANTI बिल 2025 पारित: परमाणु क्षेत्र में आएगी निजी भागीदारी

लोकसभा में SHANTI बिल 2025 पारित: परमाणु क्षेत्र में आएगी निजी भागीदारी

लोकसभा ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश की अनुमति देने वाले 'शांति' विधेयक 2025 को पारित किया। जानें क्या हैं इसके फायदे और क्यों विपक्ष कर रहा है विरोध

Loading...

Dec 17, 20257:12 PM

NPS Withdrawal Rules 2025: अब रिटायरमेंट पर निकाल सकेंगे 80% कैश, PFRDA ने बदला नियम

NPS Withdrawal Rules 2025: अब रिटायरमेंट पर निकाल सकेंगे 80% कैश, PFRDA ने बदला नियम

PFRDA ने NPS निकासी नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब निजी कर्मचारी रिटायरमेंट पर 80% फंड एकमुश्त निकाल सकते हैं। जानें नए स्लैब और एन्युइटी नियम।

Loading...

Dec 17, 20255:50 PM

भारतीय दूतावास को धमकी... बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब  

भारतीय दूतावास को धमकी... बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब  

भारत सरकार ने आज यानी बुधवार को बांग्लादेश के राजदूत को बुलाया। ये मुलाकात ढाका में भारतीय दूतावास को मिली धमकी के तुरंत बाद रखी गई। बांग्लादेश के राजदूत मोहम्मद रियाज हमीदुल्लाह दोपहर विदेश मंत्रालय पहुंचे।

Loading...

Dec 17, 20252:55 PM

अटल संस्मरण... वाजपेयी अगर बनते राष्ट्रपति तो आडवाणी प्रधानमंत्री

अटल संस्मरण... वाजपेयी अगर बनते राष्ट्रपति तो आडवाणी प्रधानमंत्री

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 2002 में राष्ट्रपति चुने गए थे। उस समय लालकृष्ण आडवाणी भाजपा में बेहद मजबूत स्थिति में थे। ऐसे में भाजपा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कलाम के नाम पर विचार करने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सुझाया था।

Loading...

Dec 17, 20252:42 PM