बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 0.05 और निफ्टी 0.02 फीसदी तक लुढ़का 

By: Arvind Mishra

Jan 20, 202610:25 AM

view6

view0

बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 0.05 और निफ्टी 0.02 फीसदी तक लुढ़का 

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा।

ताजा हाल...
सेंसेक्‍स 1065 अंक टूटकर 82,180.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 353 अंक गिरकर 25,232.50 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 487 अंकों की गिरावट आई, हालांकि इंट्राडे के दौरान सेंसेक्‍स 1200 अंक और निफ्टी 400 अंक गिर गया था। इतनी तेज गिरावट के कारण मंगलवार को निवेशकों के 10.12 लाख करोड़  झटके में स्‍वाहा होग गए।

अपडेट04:PM


  • सेंसेक्स के 6 में तेजी और 24 में गिरावट देखने को मिली

  • जोमैटो और बजाज फाइनेंस के शेयर 3 फीसदी तक गिरे

मुंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आई गिरावट का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.05 फीसदी और निफ्टी 0.02 प्रतिशत गिरावट के साथ दोनों फ्लैट नोट पर खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेचमार्क इंडेक्स लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।  वहीं वैश्विक तनाव और बाजार की अनिश्चितता के चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है। दरअसल, हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 82,950 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट दर्ज की गई, ये 25,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 में तेजी और 24 में गिरावट देखने को मिली। जोमैटो और बजाज फाइनेंस के शेयर में 3 फीसदी तक की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.017 प्रतिशत ऊपर 4,905 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.22 प्रतिशत नीचे 52,931 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.075 फीसदी नीचे 26,543 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.30 प्रतिशत नीचे 4,101 पर कारोबार कर रहा है। इधर, अमेरिका का डाउ जोन्स 0.17 फीसदी गिरकर 49,359 पर बंद हुआ। नैस्डेक 0.062 प्रतिशत और एसएंडपी-500 0.064 फीसदी गिरा था।

आम आदमी की पहुंच से दूर सोना-चांदी

इधर, दुनिया में चल रहे राजनीतिक और आर्थिक तनाव का असर अब आम लोगों की जेब पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ी अनिश्चितता के बीच लोग सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे इनके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि चांदी ने पहली बार इतिहास में 3 लाख प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया। भारत में चांदी 3,10,000 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोना भी नए ऊंचे स्तरों पर कारोबार करता दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,47,757 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,10,151 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। यानी अब आम आदमी के लिए सोना-चांदी खरीदना पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोने के दाम ₹500 और चांदी ₹1800 तक फिसली। पटना में सबसे सस्ता तो भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है सोना। देखें लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Mar 11, 20263:04 PM

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीबीआई ने भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटाले 'Gain Bitcoin' में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। ₹20,000 करोड़ के इस पोंजी स्कीम मामले में आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। जानें कैसे तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल कर लाखों निवेशकों से ठगी की गई।

Loading...

Mar 11, 20261:59 PM

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

ग्लोबल टेंशन और ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई।

Loading...

Mar 11, 202612:21 PM

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित। FHRAI ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। जानें किन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट का काम हुआ ठप्प।

Loading...

Mar 10, 202611:31 AM

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष पर बयान और कच्चे तेल की कीमतों में 10% की गिरावट से सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Loading...

Mar 10, 202610:36 AM