×

बाजार हुआ लाल... सेंसेक्स टूटा और निफ्टी में भी गिरावट

पिछले कई दिनों की तेजी के बाद सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार की शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक बीईएस सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी गिरावट देखी गई। दोनों सूचकांक गुरुवार को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचे थे।

By: Arvind Mishra

Oct 24, 202510:45 AM

view1

view0

बाजार हुआ लाल... सेंसेक्स टूटा और निफ्टी में भी गिरावट

तेजी ज्यादा देर तक नहीं रही और दोनों ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करने लगे।

  • सप्ताह के आखिरी दिन बाजार में दिखी भारी गिरावट

  • 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने भी उम्मीदों पर फेरा पानी

मुंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर मार्केट ने शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत तेजी के साथ की। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर तक नहीं रही और दोनों ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करने लगे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 110.83 अंक उछलकर 84,667.23 पर कारोबारी दिन की शुरुआत की। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 43.7 अंक की तेजी के साथ 25,935.10 पर हरे निशान के साथ ट्रेड करते हुए ओपन हुआ था। इसके तुरंत बाद ही दोनों इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 84,478 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 18 अंक फिसलकर 25,873 पर ट्रेड कर रहा था।

गुरुवार को इस तरह रहा था मार्केट

सप्ताह के चौथे ट्रेडिंग सेशन,गुरुवार को भारतीय शेयर मार्केट में  तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 130.06 अंक या 0.15 प्रतिशत की उछाल के साथ 84,556.40 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 22.80 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,891.40 पर ट्रेड करते हुए कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

निफ्टी आईटी में तेजी दर्ज की गई थी

बीएसई बास्केट से आईएनएफवाई, टीसीएस, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टाइटन, एचसीएल टेक  टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो, इटरनल, भारती एयरटेल,अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट  रहे थे। निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी फिन सर्विस, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी में तेजी दर्ज की गई थी। वहीं, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी स्मालकैप, निफ्टी आटो लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। गुरुवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 10 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

सोने में आई गिरावट,चांदी भी फिसली

इधर, दिवाली के बाद सोने और चांदी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शक्रवार को भी सोने और चांदी के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिली। जो तेजी हमें दिवाली तक दोनों की कीमत में देखी थी। अब उतनी ही गिरावट दोनों में आ रही है। सुबह एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 123,700 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 404 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 123,463 रुपए प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,728 रुपए प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

RBI के नए बैंकिंग नियम 2026: साइबर फ्रॉड पर शून्य जवाबदेही, लॉकर चोरी पर 100 गुना हर्जाना; लोन, KYC और सीनियर सिटिजन बैंकिंग में बड़े बदलाव

1

0

RBI के नए बैंकिंग नियम 2026: साइबर फ्रॉड पर शून्य जवाबदेही, लॉकर चोरी पर 100 गुना हर्जाना; लोन, KYC और सीनियर सिटिजन बैंकिंग में बड़े बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 238 बैंकिंग नियमों का ड्राफ्ट जारी किया है, जो 2026 से लागू होंगे। साइबर फ्रॉड की सूचना 3 दिन में देने पर ग्राहक की जवाबदेही शून्य होगी। लॉकर चोरी/नुकसान पर बैंक किराए का 100 गुना तक हर्जाना देगा। जानिए KYC, लोन डाउनपेमेंट, प्रीपेमेंट पेनाल्टी और वरिष्ठ नागरिक बैंकिंग से जुड़े सभी बड़े बदलाव।

Loading...

Oct 24, 20254:31 PM

बाजार हुआ लाल... सेंसेक्स टूटा और निफ्टी में भी गिरावट

1

0

बाजार हुआ लाल... सेंसेक्स टूटा और निफ्टी में भी गिरावट

पिछले कई दिनों की तेजी के बाद सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार की शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक बीईएस सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी गिरावट देखी गई। दोनों सूचकांक गुरुवार को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचे थे।

Loading...

Oct 24, 202510:45 AM

दिवाली 2025: मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 69 साल की परंपरा कायम

4

0

दिवाली 2025: मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 69 साल की परंपरा कायम

दिवाली के शुभ अवसर पर, 21 अक्टूबर को आयोजित मुहूर्त ट्रेडिंग में भारतीय शेयर बाजार ने तेजी दर्ज की। एक घंटे की इस विशेष ट्रेडिंग में, सेंसेक्स 63 अंकों की बढ़त के साथ 84,426 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25 अंकों की तेजी के साथ 25,869 के स्तर पर रहा।

Loading...

Oct 21, 20255:12 PM

दीपावली 2025: शेयर बाजार में इस बार 20 अक्टूबर को पूरे दिन ट्रेडिंग, 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 से 2:45 तक होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

5

0

दीपावली 2025: शेयर बाजार में इस बार 20 अक्टूबर को पूरे दिन ट्रेडिंग, 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 से 2:45 तक होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

इस बार दीपावली 2025 पर शेयर बाजार के ट्रेडिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है, जिससे निवेशकों में कुछ भ्रम की स्थिति है। शास्त्रानुसार दीपावली (अमावस्या) 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, और आश्चर्यजनक रूप से इस दिन शेयर बाजार में पूरे दिन सामान्य कारोबार जारी रहेगा।

Loading...

Oct 19, 20254:52 PM