इस बार दीपावली 2025 पर शेयर बाजार के ट्रेडिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है, जिससे निवेशकों में कुछ भ्रम की स्थिति है। शास्त्रानुसार दीपावली (अमावस्या) 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, और आश्चर्यजनक रूप से इस दिन शेयर बाजार में पूरे दिन सामान्य कारोबार जारी रहेगा।

मुंबई. स्टार समाचार वेब. बिजनेस डेस्क
इस बार दीपावली 2025 पर शेयर बाजार के ट्रेडिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है, जिससे निवेशकों में कुछ भ्रम की स्थिति है। शास्त्रानुसार दीपावली (अमावस्या) 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, और आश्चर्यजनक रूप से इस दिन शेयर बाजार में पूरे दिन सामान्य कारोबार जारी रहेगा।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को लक्ष्मी पूजन (दिवाली) के अवसर पर बाजार बंद रहेगा, लेकिन इसी दिन शुभ मानी जाने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा।
मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बदला:
हर साल शाम को आयोजित होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग में इस बार बदलाव किया गया है। 21 अक्टूबर को यह विशेष सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक एक घंटे के लिए आयोजित होगा। इसके अगले दिन, 22 अक्टूबर (बुधवार) को बलिप्रतिपदा के अवसर पर भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी, जिससे निवेशकों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी। बाजार में सामान्य कारोबार 23 अक्टूबर को शुरू होगा।
मुहूर्त ट्रेडिंग को भारतीय परंपरा के अनुसार नए वित्तीय वर्ष (सम्वत 2082) की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान निवेशक शुभ लाभ की उम्मीद में नए निवेश की शुरुआत करते हैं। इस सत्र में इक्विटी, फ्यूचर, ऑप्शन, करेंसी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में लेन-देन की अनुमति होगी, और सभी सौदे सामान्य रूप से सेटल किए जाएंगे।
बाजार विशेषज्ञों ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे त्योहारी उत्साह और सकारात्मक भावनाओं के बावजूद, मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान भावनाओं में बहकर बड़े जोखिम लेने से बचें और सोच-समझकर निवेश करें।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार करते नजर आए। इससे निवेशक मायूस दिखे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण MCX के सुबह के सत्र में कारोबार बंद है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव और एमसीएक्स अपडेट यहाँ पढ़ें।
Share Market Today Update: 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद है। जानें कल के सेटलमेंट हॉलिडे और गुड फ्राइडे की छुट्टी के बारे में विस्तार से।
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 95 के पार पहुँचा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती से शेयर बाजार भी टूटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। हूती विद्रोहियों के इजरायल पर हमले और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें
आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी क्रैश देखा गया। सोना ₹3000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ और चांदी अपने हाई लेवल से ₹2.13 लाख नीचे आई। जानिए अपने शहर के नए रेट।
मिडिल ईस्ट तनाव के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव। शुक्रवार को सोना 1.30% महंगा होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकला। जानें दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव।
आज यानी शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट वाले दिन के रूप में दर्ज हो गया। कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक गोता लगाकर 74000 के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं निफ्टी 50 टूटकर करीब 23,000 के स्तर से नीचे आ गया।
भारत में 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया Income-tax Act. जानें मील बेनिफिट्स में 200 रुपये की बढ़ोतरी, नए मेट्रो शहरों में HRA छूट और Form 16 की जगह नए Form 130 के बारे में पूरी जानकारी।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बीएसई बास्केट से एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट टॉप गेनर थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह