×

हमारी न्यूक्लियर साइटों को चेक कर लो, लेकिन दबाव स्वीकार नहीं : मसूद पेजेशकियन 

By: Sandeep malviya

Jun 08, 20256:38 PM

view6

view0

हमारी न्यूक्लियर साइटों को चेक कर लो, लेकिन दबाव स्वीकार नहीं : मसूद पेजेशकियन 

तेहरान। ईरान अपने परमाणु साइटों के निरीक्षण को तैयार है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि उनका देश अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए तैयार है, लेकिन वह किसी दबाव को स्वीकार नहीं करेगा। राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के अनुसार, पेजेशकियन ने  ईरान की राजधानी तेहरान में कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मूरत नूर्टलेउ के साथ बैठक में यह टिप्पणी की। दरअसल, वह तेहरान और वाशिंगटन के बीच चल रही अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता पर टिप्पणी कर रहे थे।  समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियां पूरी तरह से  पारदर्शी  हैं और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी इसकी बार-बार पुष्टि की है। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा,  चूंकि हम निरीक्षण के लिए तैयार हैं, इसलिए हम राष्ट्रों को ज्ञान, प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक उपलब्धियों से वंचित करना अस्वीकार्य मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान हमेशा तार्किक चर्चा सुनने के लिए तैयार है, लेकिन वह कभी भी  जबरदस्ती और धौंस  को स्वीकार नहीं करेगा। 

ईरान-कजाकिस्तान में बढ़ेगा संबंध

उधर, कजाकिस्तान के विदेश मंत्री ने शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों पर ईरान के ह्यसिद्धांतवादी और तार्किक रुख के प्रति अपने देश का सम्मान व्यक्त किया। नूर्टलेउ ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव का लिखित संदेश पेजेशकियन को सौंपा। नूर्टलेउ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह संदेश  दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगा।  बयान के अनुसार, दोनों पक्ष सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमत हुए। 

ईरान अमेरिका में हो रही वार्ता

सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, कजाकिस्तान के विदेश मंत्री शनिवार सुबह तेहरान पहुंचे और उनके ईरानी समकक्ष सईद अब्बास अराघची ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बैठक की तथा राजनयिक अभिलेखागार के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने के मुद्दे पर पांच बार अप्रत्यक्ष वार्ता की, जिसकी मध्यस्थता ओमान ने की है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

टोरंटो में भारतीय महिलाओं के लिए 'One Stop Center' शुरू: 24x7 हेल्पलाइन और कानूनी सहायता उपलब्ध

टोरंटो में भारतीय महिलाओं के लिए 'One Stop Center' शुरू: 24x7 हेल्पलाइन और कानूनी सहायता उपलब्ध

कनाडा में घरेलू हिंसा और शोषण का शिकार हो रही भारतीय महिलाओं की मदद के लिए मोदी सरकार ने टोरंटो में 'वन स्टॉप सेंटर' स्थापित किया है। जानें हेल्पलाइन नंबर और सहायता के नियम

Loading...

Dec 27, 20257:02 PM

पाकिस्तान... अब खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम का विधानसभा में पीटा

पाकिस्तान... अब खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम का विधानसभा में पीटा

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। उनके प्रतिनिधियों के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। इससे पहले अफरीदी 1 28 नवंबर को रावलपिंडी की अडियाला जेल में इमरान से मिलने गए थे, तब भी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी।

Loading...

Dec 27, 202512:44 PM

टोरंटो में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या: 20 वर्षीय शिवांक अवस्थी की मौत से सनसनी

टोरंटो में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या: 20 वर्षीय शिवांक अवस्थी की मौत से सनसनी

कनाडा के टोरंटो में हिंसा का दौर जारी। टोरंटो विश्वविद्यालय के भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोलीबारी में मौत। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख। जानें पूरी घटना

Loading...

Dec 26, 20254:48 PM

रफ्तार का कहर... मेक्सिको सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर... मेक्सिको सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। क्रिसमस से एक दिन पहले पूर्वी मेक्सिको में एक तेज रफ्तार बस पलट गई, जिसमें एक बच्चे समेत 10 लोगों की जान चली गई और 32 लोग घायल हैं। वेराक्रूज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा क्रिसमस से पहले जोंटेकोमाटलान कस्बे में हुआ।

Loading...

Dec 26, 202510:12 AM

अमेरिका का नाइजीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस पर हमला

अमेरिका का नाइजीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस पर हमला

क्रिसमत की रात अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। ट्रंप ने कहा-नाइजीरियाई सरकार हिंसा को रोकने में असफल रही है।

Loading...

Dec 26, 20259:54 AM