क्रिसमत की रात अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। ट्रंप ने कहा-नाइजीरियाई सरकार हिंसा को रोकने में असफल रही है।

अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
क्रिसमत की रात अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। ट्रंप ने कहा-नाइजीरियाई सरकार हिंसा को रोकने में असफल रही है। ऐसे में अगर अमेरिका इसका बचाव नहीं करता है तो यह नाइजीरिया के ईसाइयों के लिए खतरा होगा। ट्रंप ने दावा किया कि ये आतंकवादी मुख्य रूप से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बना रहे थे और उनकी बेरहमी से हत्या कर रहे थे। ट्रम्प ने कहा-यहां आईएसआईएस ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर रहा है।
आतंकियों का बताया कचरा
ट्रंप ने आईएसआईएस आतंकियों को आतंकी कचरा बताते हुए लिखा-यह संगठन लंबे समय से निर्दोष ईसाइयों की हत्या कर रहा है। ट्रम्प के मुताबिक इस आपरेशन में अमेरिकी सेना ने कई परफेक्ट स्ट्राइक कीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि अमेरिका कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। सभी को क्रिसमस की बधाई, मारे गए आतंकियों को भी। अगर ईसाइयों की हत्याएं जारी रहीं, तो आगे और भी आतंकी मारे जाएंगे।
ऐसी कार्रवाई सिर्फ अमेरिका कर सकता है
ट्रम्प ने रक्षा मंत्रालय को डिपार्टमेंट आफ वॉर कहते हुए सेना की तारीफ की और कहा कि ऐसी सटीक कार्रवाई सिर्फ अमेरिका ही कर सकता है। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सिविल लिबर्टीज एंड द रूल आफ लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया में जनवरी से 10 अगस्त तक धार्मिक हिंसा बढ़ने के कारण 7,000 से ज्यादा ईसाइयों की हत्या कर दी गई है। इन हत्याओं के लिए बोको हरम और फुलानी जैसे आतंकी संगठन जिम्मेदार हैं।
नाइजीरिया ने कहा-सटीक निशाना साधा
हमले को लेकर नाइजीरिया सरकार ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। सरकार ने कहा-आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद से निपटने के लिए वह अमेरिका समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ लगातार सुरक्षा और खुफिया सहयोग कर रही है। इसी सहयोग के तहत नॉर्थ वेस्ट नाइजीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के जरिए सटीक निशाना साधा गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान के क्वेटा में कोयला खदान के भीतर हुए भीषण विस्फोट में 32 खनिकों की जान चली गई है। 10 अन्य खनिक अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। जानिए सरकार की प्रतिक्रिया और राहत कार्यों से जुड़ी हर एक बात।
नेपाल के सुनसरी से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा कई जिलों में फैली। कर्फ्यू और सेना की तैनाती के बीच 3 की मौत, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने की शांति की अपील।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में बीते कई महीनों से जारी भीषण संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता का दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, उनके द्वारा गठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के हथियार डालने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बना ली है।
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश के बाद अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के सीक्रेट न्यूक्लियर प्लान 'पिकएक्स माउंटेन' की खुफिया जानकारी सार्वजनिक करने पर फटकार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना के नरसंहार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के विवादित बयान की पूरी विस्तृत जानकारी। जानें कैसे JAAC कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा है निशाना।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे पुतिन से पूछेंगे कि क्या रूस ईरान को अमेरिकी ठिकानों पर हमले में मदद कर रहा है। जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का बयान, ईरान और वेनेजुएला को लेकर भी दिए बड़े संकेत।
जापान के कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी अलर्ट जारी किया गया। हजारों घरों की बिजली गुल हुई और ट्रेन सेवाएं रोकी गईं। वहीं चीन के किंघाई प्रांत में भी दो भूकंप के झटके महसूस किए गए।
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। अपने बयान के तुरंत बाद, राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई एआई निर्मित तस्वीरें पोस्ट कर हलचल मचा दी।
अमेरिका-ईरान संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान पर बड़े हमले की चेतावनी दी है, जिसके बाद ब्रिटेन और हूती विद्रोहियों की गतिविधियों से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।