×

मेक्सिको : सुपरमार्केट में धमाके के बाद लगी आग, 23 की मौत

मेक्सिको के सोनारा राज्य की राजधानी हर्मोसिल्लो में एक स्टोर में आग और विस्फोट की घटना में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा गैस के रिसाव से हुआ हो सकता है।

By: Sandeep malviya

Nov 02, 202510:29 PM

view15

view0

मेक्सिको : सुपरमार्केट में धमाके के बाद लगी आग, 23 की मौत

मेक्सिको। मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोनारा की राजधानी हर्मोसिल्लो में एक स्टोर में भीषण आग और विस्फोट की घटना हुई, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित वाल्डोज स्टोर में हुआ। सोनारा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में इस घटना की पुष्टि की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

घायलों का इलाज जारी

राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास चावेज ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चला है कि मौतें विषाक्त गैसों के सांस द्वारा सेवन के कारण हुई हैं। उन्होंने कहा फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे लगे कि आग जानबूझकर लगाई गई थी, हालांकि किसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद 12 घायलों को हर्मोसिल्लो के छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने एक्सपर पोस्ट कर कहा मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयावह हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। सरकार की राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

आग लगने के कारणों की जांच होगी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टोर पूरी तरह आग की लपटों में घिरा हुआ था। एक वीडियो में एक झुलसे व्यक्ति को स्टोर के बाहर गिरते हुए देखा गया, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रूस पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन: 1 अप्रैल से निर्यात पर रोक, भारत पर प्रीमियम क्रूड का बढ़ा दबाव

रूस पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन: 1 अप्रैल से निर्यात पर रोक, भारत पर प्रीमियम क्रूड का बढ़ा दबाव

रूस ने घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात रोका। जानें इजराइल-ईरान जंग और इस फैसले का भारतीय तेल बाजार पर क्या होगा असर।

Loading...

Mar 28, 20264:48 PM

ईरान-इजराइल युद्ध: हूती विद्रोहियों ने दागी मिसाइल, 5 देशों पर ईरानी हमला

ईरान-इजराइल युद्ध: हूती विद्रोहियों ने दागी मिसाइल, 5 देशों पर ईरानी हमला

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा; यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल के बेर्शेबा पर हमला किया। ईरान ने सऊदी, यूएई और कुवैत सहित 5 देशों को बनाया निशाना। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।

Loading...

Mar 28, 20263:01 PM

अमेरिका: ट्रंप की चेतावनी से मचा हड़कंप...कहा- अब अगला नंबर क्यूबा का...

अमेरिका: ट्रंप की चेतावनी से मचा हड़कंप...कहा- अब अगला नंबर क्यूबा का...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मियामी के फेना फोरम में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कई तीखे बयान दिए। वेनेजुएला और ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की सफलताओं का बखान करते हुए ट्रंप ने अब क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे दी है।

Loading...

Mar 28, 20269:43 AM

ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव: ईरान ने 10 लाख सैनिक जुटाए, अमेरिका ने दागी 850 मिसाइलें, रूस को भारी मुनाफा

ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव: ईरान ने 10 लाख सैनिक जुटाए, अमेरिका ने दागी 850 मिसाइलें, रूस को भारी मुनाफा

मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज: ईरान ने 10 लाख सैनिकों की लामबंदी की। अमेरिका ने 850 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने का फैसला किया। सऊदी और कुवैत पर भी मिसाइल हमले

Loading...

Mar 27, 20264:39 PM

नेपाल: भारत से इंजीनियरिंग करने वाले बालेंद्र शाह बने 47वें प्रधानमंत्री 

नेपाल: भारत से इंजीनियरिंग करने वाले बालेंद्र शाह बने 47वें प्रधानमंत्री 

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

Loading...

Mar 27, 20262:18 PM