सबका साथ..सबका विकास के मंत्र पर चली मोदी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सोमवार को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इससे पहले सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया।

By: Star News

Jun 09, 20253 hours ago

view1

view0

सबका साथ..सबका विकास के मंत्र पर चली मोदी सरकार

पीएम मोदी बोले- सरकार ने लोगों की जिंदगी आसान बनाई

पुलवामा, पहलगाम, धारा 370..हर समस्या का किया सामना

जेपी नड्डा ने गिनाईं केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सोमवार को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इससे पहले सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने लिखा-हमारी सरकार की योजनाओं के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ जन-जन का कल्याण हो रहा है। हमने पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों की जिंदगी आसान बनाने की कोशिश की है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 सालों में हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। नड्डा ने कहा कि नोटबंदी के दौरान विपक्षी पार्टियां जनता को भड़का रही थीं, लेकिन लोग सरकार के सपोर्ट में लाइनों में लगे थे। लोगों को मोदी की लीडरशिप पर भरोसा था। देश ने मान लिया था कि अनुच्छेद 370 हटाना मुमकिन नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने कर दिखाया। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान 58.46 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं विधानसभा चुनाव में 63 प्रतिशत वोट पड़े। यह बदलाव मोदी सरकार के साहसी फैसले का नतीजा है।

सरकार के साहसी फैसले  

आपरेशन सिंदूर: नड्डा ने कहा कि भगवान राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें, क्योंकि उनके मकसद को समझना बहुत मुश्किल है। जब वे आल पार्टी मीटिंग में जाते हैं, तो कहते हैं कि देश के साथ खड़े हैं। बाहर निकलने पर सवाल उठाने लगते हैं। ऐसे सवाल जो पूरी तरह से निराधार हैं। मैं केवल यही कह सकता हूं कि वे गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

नोटबंदी: भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि मुझे याद है नोटबंदी के दौरान विपक्षी पार्टियां फायदा उठाने के लिए जनता को उकसा रही थीं। लेकिन भारत का आम आदमी बैंक के सामने घंटों खड़ा रहा और मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया। जब लीडरशिप पर भरोसा होता है, तो जनता समर्थन करती है। आप भूल गए होंगे, लेकिन मैं भूलता नहीं।

चुनाव में गड़बड़ी: नड्डा ने कहा कि विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले सोचना चाहिए। जब आप हिमाचल, पंजाब में जीतते हो तो सब ठीक है। जहां हारते हो, वहां धांधलेबाजी का आरोप लगाते हो। हर बार वे यही बात करते हैं कि इतने वोट जुड़ गए, उतने वोट जुड़ गए। ये कैसे सही है।

मोदी है तो मुमकिन है: यह एक पारदर्शी और भविष्य की सोच वाली सरकार है। 11 साल में विकसित भारत की नींव मजबूत हुई है। पहले की सरकार भ्रष्टाचार और निराशा के माहौल से भरी थी। 2014 के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया। आज लोग गर्व से कहते हैं-मोदी है तो मुमकिन है।

इकोनॉमी: नड्डा ने कहा कि पिछले 11 सालों में भारत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में 10वें से 5वें नंबर पर पहुंच गया है। आईएमएफ के नए आंकड़ों के मुताबिक, अब हम चौथे स्थान पर पहुंचने वाले हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है। 

सिद्धारमैया बोले- मोदी सरकार को जीरो नंबर

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा-मीडिया प्रचार की वजह से मोदी ने सत्ता में 11 साल पूरे कर लिए हैं। मैं मोदी सरकार को जीरो नंबर दूंगा। जब वे गुजरात के सीएम थे, तब उन्होंने कहा था कि राज्यों को सेंट्रल टैक्स में 50 प्रतिशत हिस्सा मिलना चाहिए। जब वे पीएम बने तो उन्होंने क्या किया। कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ है। जब हम भाजपा से पूछते हैं तो वे कहते हैं कि हम बदनामी कर रहे हैं। 

खड़गे ने कहा-हर संवैधानिक संस्था को कमजोर किया

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 11 साल में संविधान के पन्नों पर केवल तानाशाही की स्याही पोती है। भाजपा-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर किया है और उनकी स्वतंत्रता पर हमला किया है। चाहे जनमत के खिलाफ जाकर पिछले दरवाजे से सरकारें गिराना हो या जबरन एक दलीय तानाशाही थोपना हो। इस दौरान राज्यों के अधिकारों की अनदेखी की गई और संघीय ढांचा कमजोर हुआ।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

सबका साथ..सबका विकास के मंत्र पर चली मोदी सरकार

1

0

सबका साथ..सबका विकास के मंत्र पर चली मोदी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सोमवार को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इससे पहले सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया।

Loading...

Jun 09, 20253 hours ago

चलती ट्रेन से गिरे यात्री, पांच की मौत

1

0

चलती ट्रेन से गिरे यात्री, पांच की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल की ओर जा रहे कुछ यात्री चलती ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ बताया जा रहा है। ट्रेन मुंबई से लखनऊ के लिए जा रही थी।

Loading...

Jun 09, 20257 hours ago

11 जून को भारत अंतरिक्ष पर फहराएगा झंडा, शुभांशु शुक्ला बनेंगे गौरव के वाहक

1

0

11 जून को भारत अंतरिक्ष पर फहराएगा झंडा, शुभांशु शुक्ला बनेंगे गौरव के वाहक

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करने के लिए तैयार है, जब 11 जून को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए 'एक्सिओम मिशन 4 (Ax-4)' का नेतृत्व करेंगे।

Loading...

Jun 08, 202518 hours ago

कोरोना संक्रमितों की संख्या छह हजार के पार...24 घंटे में छह की मौत

1

0

कोरोना संक्रमितों की संख्या छह हजार के पार...24 घंटे में छह की मौत

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 378 नए केस मिले हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 6133 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1950 केस हैं।

Loading...

Jun 08, 20252:46 PM

फिर सुलगा मणिपुर...बवाल, बिगड़े हालात, इंटरनेट सेवा बंद 

1

0

फिर सुलगा मणिपुर...बवाल, बिगड़े हालात, इंटरनेट सेवा बंद 

मई 2023 से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में बीते कुछ दिनों से शांति थी, लेकिन मणिपुर में एक बार फिर सुलग उठा है। तनाव को देखते हुए राज्य के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

Loading...

Jun 08, 202512:43 PM