बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची घोषित कर दी। सूची में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस किया गया है।

समिति में सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची घोषित कर दी। सूची में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस किया गया है। समिति का काम प्रचार अभियान की रणनीति बनाना और उसे बूथ स्तर तक लागू करना होगा। इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े बड़े नेता भी बिहार आकर प्रचार अभियान को धार देंगे। हालांकि, समिति में कई वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी के दिग्गजों को जगह नहीं मिली है। जारी सूची के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय,सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण निषाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह का नाम हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, राजीव प्रताप रूडी हैं।
भाजपा ने सांसद विवेक ठाकुर, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर, अशोक यादव, शंभू शरण पटेल एवं धर्मशीला गुप्ता का नाम सूची में शामिल किया है। राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के अतिरक्ति मंत्री प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, पूर्व सांसद रमा देवी को सामाजिक को भी जगह मिली है।
समिति में कृष्ण कुमार ऋषि, अनिल शर्मा, कृष्ण कुमार मंटू, राम नारायण मंडल, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, अशोक अग्रवाल, हरि मांझी, लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, राजेंद्र चौपाल, यूपी शर्मा, उपेंद्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार और तल्लु वासकी जैसे नए चेहरों को शामिल किया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पार्टी की दृष्टि पत्र (घोषणापत्र) बनाने के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने समिति में पार्टी दो राज्यसभा सदस्य, दो विधान परिषद सदस्य के अतिरिक्त नौ अन्य वरिष्ठ अनुभवी नेताओं नेताओं को जगह दी है। समिति के संयोजक व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा बनाए गए हैं।
पार्टी की ओर से सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, राज्यसभा सदस्य मनन मिश्र एवं डॉ. भीम सिंह के अतिरिक्त विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह एवं देवेश कुमार जगह दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता भूषण राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक का भी शामिल हंै। अजीत चौधरी, सीता सिन्हा और सुनील राम को जगह दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।