×

मुरादाबाद... ऑटो रिक्शा को वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

By: Arvind Mishra

Dec 05, 202511:17 AM

view22

view0

मुरादाबाद... ऑटो रिक्शा को वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

कुंदरकी क्षेत्र में ई ऑटो रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

  • दर्दनाक हादसा- दो लोग गंभीर रूप से घायल, भर्ती
  • सीसीटीवी से वाहन का पता लगाने में जुटी पुलिस

मुरादाबाद। स्टार समाचार वेब

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी क्षेत्र में ई ऑटो रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। मुरादाबाद से चलकर इलेक्ट्रानिक ऑटो कुंदरकी आ रहा था। मुरादाबाद-अलीगढ़ राजमार्ग किनारे गांव भीकनपुर कुलवाड़ा में ओवरटेक करने के प्रयास में अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट कर सड़क किनारे जा गिरा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगाधर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। सीसीटीवी कैमरे देखकर वाहन का पता लगाया जा रहा है।

मृतकों-घायलों की हुई पहचान

हादसे में जैद पुत्र लियाकत मोहल्ला नुरुल्ला पैठ बाजार कुंदरकी, मो. सुल्तान पुत्र शमशाद हुसैन जयंतीपुर मझोला, चालक कृषनाथ पुत्र राजेंद्र भीतरगांव थाना शाहाबाद जनपद रामपुर की मौत हो गई, जबकि राजकुमार निवासी भीतरगांव थाना शाहाबाद जनपद रामपुर अनीस मोहल्ला नुरुल्ला पैठ बाजार कुंदरकी घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर...कठुआ में कार दुर्घटना, दूल्हे समेत तीन की मौत

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के कठुआ में एक हादास हो गया। यहां बाणी की भंदर रोड पर बरात से आ रही एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दूल्हे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, यह हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें...

उत्तराखंड...बरातियों से भरी कार खाई में गिरी... पांच लोगों की मौत

COMMENTS (0)

RELATED POST

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: गौरव गोगोई और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: गौरव गोगोई और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस

लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। गौरव गोगोई ने माइक बंद करने और पक्षपात का आरोप लगाया, वहीं किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए।

Loading...

Mar 10, 20265:55 PM

Mar 10, 20265:31 PM

संसद बजट सत्र LIVE: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा और एलपीजी संकट

संसद बजट सत्र LIVE: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा और एलपीजी संकट

संसद बजट सत्र 2026 Live: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और CEC के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी। जानें एलपीजी किल्लत और राहुल गांधी पर क्या बोले मंत्री।

Loading...

Mar 10, 202611:39 AM

संसद में गूंजा ईरान-इजराइल युद्ध: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान, 67,000 भारतीयों की वतन वापसी

संसद में गूंजा ईरान-इजराइल युद्ध: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान, 67,000 भारतीयों की वतन वापसी

बजट सत्र के दूसरे चरण में ईरान-इजराइल संघर्ष पर भारी हंगामा। विदेश मंत्री ने बताया कि अब तक 67,000 भारतीय सीमा पार कर चुके हैं। जानें खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर भारत की रणनीति।

Loading...

Mar 09, 202612:52 PM

आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया साजिश का आरोप

आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया साजिश का आरोप

प्रयागराज जा रहे आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने वाले आशुतोष ने लगाया हमला कराने का आरोप। जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी।

Loading...

Mar 08, 20261:27 PM