सीधी नगर पालिका ने गरीब परिवारों के लिए मुफ्त शव वाहन सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया। अब अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा, साथ ही अन्य सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जीटी रोड पर समालखा के पास गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां तीन वाहनों की टक्कर के बाद आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई व महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा दिल्ली लेन पर उत्सव गार्डन के सामने करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
रीवा रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड में मनमानी वसूली, बदसलूकी और वाहनों से डीजल-पेट्रोल गायब होने की शिकायतें।
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला इलाके में बीती देर रात एक तेज रफ्तार फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा घायल है, जिसकी हालत गंभीर है। मृतकों के शव चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने शासकीय विभागों, निगमों और निकायों द्वारा विभिन्न प्रयोजनों के लिए अनुबंधित किए जाने वाले वाहनों के संबंध में नवीन निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार अब बगैर वैध दस्तावेजों के किसी भी वाहन को शासकीय कार्यालयों में उपयोग में नहीं लिया जाएगा।
रीवा के पड़रा रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कई बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
मध्यप्रदेश में पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले डीलरों के लिए अब परिवहन विभाग शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्राधिकार पत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 2022 में जारी अधिसूचना के तहत केंद्रीय मोटरयान नियम, 1989 में नियम 55ए से 55एच जोड़े गए हैं।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के रेवाड़ी में कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा में जहां 6 वाहन आपस में भिड़ गए। वहीं रेवाड़ी में 4 बसों के बीच टक्कर हो गई। जिससे कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, हरियाणा के कई जिलों में सर्दी के मौसम की पहली घनी धुंध ने रविवार को जोरदार दस्तक दी।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे की वजह से 12 वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। जिससे कई लोग घायल हो गए। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।






















