सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से अमिलिया-हनुमना मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। कैमूर पहाड़ में करीब चार स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ भूस्खलन हुआ है। बीती रात सड़क का एक और हिस्सा धंसने से आवागमन के लिए महज करीब 8 फीट चौड़ा रास्ता बचा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की समझाइश दी जा रही है।
आमने-सामने वाहन आने पर हादसे का खतरा
अमिलिया से हनुमना और आगे उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों के आवागमन का रास्ता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से रास्ता बेहद संकरा हो गया है। ऐसे में आमने-सामने वाहन आने पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बारिश के बीच सड़क के और धंसने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है।
चार जगह भूस्खलन से सड़क प्रभावित
लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ में सड़क किनारे की मिट्टी कमजोर होने के कारण करीब चार स्थानों पर भूस्खलन और सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। एक स्थान पर सड़क धंसने से आवागमन के लिए बेहद कम जगह बची है। स्थानीय लोगों ने बड़े हादसे की आशंका जताते हुए भारी वाहनों का आवागमन रोकने की मांग की थी।
प्रशासन-पुलिस ने लिया जायजा
सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम कैमूर पहाड़ पहुंची। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का निरीक्षण किया। खतरे को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वाहन चालकों को क्षतिग्रस्त हिस्से से सावधानीपूर्वक निकलने की समझाइश दी जा रही है।
विधायक ने किया क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण
बहरी-हनुमना मार्ग के कोदौरा पहाड़ में क्षतिग्रस्त सड़क का सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र मरम्मत व सुधार कार्य कराने तथा मार्ग पर आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
जीवीआर कंपनी की भूमिका पर सवाल
मार्ग के निर्माण और रखरखाव का ठेका लेने वाली जीवीआर कंपनी की भूमिका पर भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश से सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। जिम्मेदार एजेंसी को तत्काल क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।
बारिश जारी, स्थायी मरम्मत की जरूरत
पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के चलते सड़क के और धंसने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में स्थायी मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम जल्द नहीं किए गए तो मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त हिस्सों की निगरानी बढ़ाने और तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की है।
भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
उपखण्ड मजिस्ट्रेट (राजस्व) सिहावल/बहरी के आदेश के अनुसार अमिलिया-हनुमना मार्ग पर कोदौरा मूड़ा पहाड़ में तीन अलग-अलग स्थानों पर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। भारी वाहनों के संचालन से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए उनकी आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। मार्ग की मरम्मत पूरी होने तक भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।
चित्रकूट और रामपुर बघेलान में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने फूड शिविरों की जांच तेज की, आश्रम ने शरण दी, संस्था ने 500 पैकेट बांटे।
चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया। दस स्वास्थ्य टीमें और मलेरिया दल घर-घर सर्वे, जांच, दवा वितरण और फॉगिंग करेंगे।
सतना जिला अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन, नवजात देखभाल, हृदय जांच, सोनोग्राफी, एक्स-रे और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के लिए 2.64 करोड़ रुपए के उपकरण मांगे हैं, सांसद से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह