×

आरसीबी जश्न में मातम: भगदड़ से मचा हाहाकार, भीड़ ने 11 को कुचला, 30 घायल

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए।  सिद्धारमैया ने कहा, चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास दो तीन लाख से अधिक लोग आए थे, किसी को भी इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी।

By: Prafull tiwari

Jun 04, 20259:26 PM

view24

view0

आरसीबी जश्न में मातम: भगदड़ से मचा हाहाकार, भीड़ ने 11 को कुचला, 30 घायल

बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का पहला आईपीएल खिताब जीतने का जश्न बुधवार को मातम में बदल गया जब जश्न में शामिल होने के लिये चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसकों के उमड़ने से मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और लगभग 30 लोग घायल हो गए । खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हालांकि स्टेडियम के भीतर जारी रहा। टीम की एक झलक पाने के लिये स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं रख सकी । इसके लिये हल्का बलप्रयोग भी करना पड़ा । ये प्रशंसक स्टेडियम के भीतर घुसने की कोशिश में प्रवेश द्वार के बाहर ही भगदड़ का शिकार हो गए ।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए।  सिद्धारमैया ने कहा, चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास दो तीन लाख से अधिक लोग आए थे, किसी को भी इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, आरसीबी के जश्न में मरने वालों में से अधिकांश युवा हैं। सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी। उन्होंने घोषणा की कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। गंभीर रूप से घायलों का इलाज वैदेही अस्पताल और बोवरिंग अस्पताल में चल रहा है और मृतकों की संख्या बढने की आशंका है । उप मुख्यमंत्री डी के शिवाकुमार ने कहा , भीड़ अनियंत्रित हो गई और पुलिस के लिये मुश्किल हो गया था जिससे हमें जुलूस रोकना पड़ा । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न की बेहतर योजना बनाई जानी चाहिये थी ।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा , इस स्तर के जीत के जश्न के आयोजन के लिये पर्याप्त एहतियात बरती जानी चाहिये थे और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखना था । कहीं न कहीं तो कोई चूक हुई है । सैकिया ने पीटीआई से कहा , यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है । यह लोकप्रियता का नकारात्मक पहलू है । लोग अपने क्रिकेटरों के लिये जज्बाती हैं । आयोजकों को इसकी बेहतर योजना बनानी चाहिये थी । मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनायें । मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं । उन्होंने कहा , इस स्तर के जीत के जश्न के आयोजन के लिये पर्याप्त एहतियात बरती जानी चाहिये थे और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखना था । कहीं न कहीं तो कोई चूक हुई है । 

उन्होंने कहा , आईपीएल के इतने शानदार अंत के बाद यह रंग में भंग हो गया । पहले भी आईपीएल जीत के जश्न हुए हैं जैसे पिछले साल केकेआर के जीतने पर कोलकाता में हुआ था लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ । आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने भी इसी तरह की भावना व्यक्त करते हुए कहा, जो भी जांच की जानी है, संबंधित अधिकारी करेंगे। यह बीसीसीआई का कार्यक्रम नहीं था। यह दुखद हैराज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने स्थिति को ठीक से न संभालने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए जल्द ही राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू कर दी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

T20 World Cup: हार के जबड़े से जीत छीन लाया पाकिस्तान; फहीम अशरफ के 'तूफान' में उड़ा नीदरलैंड

T20 World Cup: हार के जबड़े से जीत छीन लाया पाकिस्तान; फहीम अशरफ के 'तूफान' में उड़ा नीदरलैंड

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की रोमांचक जीत। नीदरलैंड के खिलाफ फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में बनाए 29 रन। हार की कगार से उठकर जीता पाकिस्तान। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट

Loading...

Feb 07, 20264:45 PM

U19 WC Final: भारत बना विश्व चैंपियन! वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब

U19 WC Final: भारत बना विश्व चैंपियन! वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब

अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। वैभव सूर्यवंशी के 175 रनों की बदौलत भारत ने छठी बार ट्रॉफी उठाई। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट।

Loading...

Feb 06, 20268:46 PM

T20 WC 2026: जॉश हेजलवुड बाहर, पैट कमिंस के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा बड़ा झटका

T20 WC 2026: जॉश हेजलवुड बाहर, पैट कमिंस के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा बड़ा झटका

टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले जोश हेजलवुड चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस की अनुपस्थिति और स्टार्क के संन्यास के बाद अब ऑस्ट्रेलिया बिना 'बिग थ्री' के मैदान में उतरेगा।

Loading...

Feb 06, 20264:57 PM

क्रिकेट के बदलेंगे नियम: अक्टूबर से होंगे लागू...73 संशोधन पर लगी मुहर

क्रिकेट के बदलेंगे नियम: अक्टूबर से होंगे लागू...73 संशोधन पर लगी मुहर

मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलावों की घोषणा की है। सबसे बड़ा बदलाव टेस्ट क्रिकेट को लेकर किया गया है। यह बदलाव एमसीसी की ओर घोषित नए नियमों का हिस्सा हैं, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। दरअसल, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट के 73 नियम बदल दिए हैं।

Loading...

Feb 04, 202612:24 PM

T20 World Cup 2026: धोनी से रोहित तक, ये हैं विश्व कप जीतने वाले 8 महान कप्तान; देखें पूरी लिस्ट और रिकॉर्ड्स

T20 World Cup 2026: धोनी से रोहित तक, ये हैं विश्व कप जीतने वाले 8 महान कप्तान; देखें पूरी लिस्ट और रिकॉर्ड्स

टी20 विश्व कप 2026 से पहले जानें उन 8 कप्तानों के बारे में जिन्होंने अपनी टीम को विश्व विजेता बनाया। डैरेन सैमी के दो खिताब से लेकर रोहित शर्मा के ऐतिहासिक फेयरवेल तक, यहाँ देखें सभी आंकड़े

Loading...

Jan 30, 20264:36 PM