महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई ट्रेन धमाकों के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें 12 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ की मांग की है।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई ट्रेन धमाकों के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें 12 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख तय की है। दरअसल, सोमवार को 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोट केस में सभी 12 आरोपियों को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। इसी फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर शीर्ष कोर्ट ने सुनवाई करने पर सहमति जताई। गौरतलब है कि सोमवार देर शाम को ही महाराष्ट्र सीएम ने देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने केस को गुरुवार के लिए सूचीबद्ध किया। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि इसकी जल्द सुनवाई जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अभियोजन पक्ष मामले को साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। इससे यह विश्वास करना मुश्किल है कि आरोपी ने अपराध किया है। 2006 में हुए सात रेल धमाकों में 180 से अधिक लोग मारे गए थे।
11 जुलाई 2006 को शाम के वक्त, जब मुंबई की लोकल ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी थीं, सात जगहों पर आरडीएक्स बम धमाके हुए। ये धमाके खार-सांताक्रूज, बांद्रा-खार, जोगेश्वरी, माहिम, मीरा रोड-भायंदर, माटुंगा-माहिम और बोरीवली में हुए। सिर्फ 11 मिनट के अंदर इन धमाकों ने शहर को दहला दिया। पहले सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं, लेकिन बाद में केस को एटीएस को सौंप दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।