×

मुनीर लोगों पर जुल्म ढा रहे, अघोषित मार्शल लॉ लागू : इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने जेल से बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर लोगों पर जुल्म करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के असली शासक आसिम मुनीर ही हैं। 

By: Sandeep malviya

Sep 06, 20258:04 PM

view5

view0

मुनीर लोगों पर जुल्म ढा रहे, अघोषित मार्शल लॉ लागू : इमरान खान

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर करारा हमला बोला है। उन्होंने जेल से कहा कि मुनीर लोगों पर जुल्म ढा रहे हैं ताकि अपनी हुकूमत लंबे समय तक चला सकें। इमरान ने यह भी दावा किया कि इस समय देश पर अघोषित मार्शल लॉ थोप दिया गया है।

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 के चुनावों में धांधली करके शहबाज शरीफ की 'कठपुतली सरकार' बनाई गई। और अब आसिम मुनीर के इशारे पर उनकी पार्टी के कार्यकतार्ओं पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में इमरान खान ने कहा कि आज असीम मुनीर अपने शासन को बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर हो रहा है। जिन लोगों (मुनीर एंड कंपनी) ने जनादेश चुराया है, वे डरे हुए हैं। इसी डर के कारण हमारे खिलाफ अत्याचार बढ़ रहा है।

इमरान ने आगे कहा कि मुझे और मेरी बीवी बुशरा को 'एकांत कारावास' में रखकर ये लोग चाहते हैं कि मैं मानसिक रूप से टूट जाऊं। मुझे तोड़ने की इन लोगों की योजना का असली उद्देश्य यह है कि मैं अपनी विचारधारा छोड़ दूं और जनता की आवाज दबा दी जाए।

आगे उन्होंने देश के वर्तमान हालातों की तुलना 1971 में जनरल याह्या खान के कार्यकाल से की। जब गृहयुद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना था। इमरान खान ने कहा कि 1971 और आज के बीच एकमात्र अंतर यह है कि अब लोग ज्यादा जागरूक हैं। सोशल मीडिया के जरिए सभी तथ्य और जानकारी जनता के सामने रहती हैं। साथ ही लोगों ने अत्याचार के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना सीख लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्दी ही यह दमनकारी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। 

साथ ही, इमरान खान ने सरदार अताउल्लाह मेंगल की पुण्यतिथि के अवसर पर बलूचिस्तान में आयोजित एक रैली में हुए बम विस्फोट की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान को आतंकवाद और हाइब्रिड सिस्टम से आजादी चाहिए। अफगान शरणार्थियों की जबरन वापसी पर भी इमरान खान ने नाराजगी जताई। खान ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि पाकिस्तानी सरकार अफगान शरणार्थियों को देश से निकाल रही है। इस कठिन समय में हम उनके साथ खड़े हैं। खैबर पख्तूनख्वा सरकार को भी हमारे अफगान भाइयों की मदद करनी चाहिए। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्राइल के हवाई अड्डे पर किया ड्रोन हमला

3

0

हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्राइल के हवाई अड्डे पर किया ड्रोन हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्राइल के रमोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ड्रोन से निशाना बनाया। हमले में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ और हवाई क्षेत्र बंद करना पड़ा, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं। 

Loading...

Sep 07, 20251 hour ago

पुतिन के बुलावे को जेलेंस्की ने ठुकराया

3

0

पुतिन के बुलावे को जेलेंस्की ने ठुकराया

बीते तीन वर्षों से पूरी दुनिया की नजर रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर है। जब अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक हुई थी।  

Loading...

Sep 07, 20251 hour ago

रूस-भारत-चीन की नजदीकी से ट्रंप  हुए खफा

2

0

रूस-भारत-चीन की नजदीकी से ट्रंप  हुए खफा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस, भारत और चीन साझा हितों को पहचानकर साझेदारी बढ़ा रहे हैं। तियानजिन में हुए एससीओ सम्मेलन में मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की नजदीकी वैश्विक सुर्खियों में रही। ट्रंप ने भारत और रूस की चीन से निकटता पर नाराजगी जताई। 

Loading...

Sep 07, 20251 hour ago

अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश... सवार सभी लोगों की मौत... मिला मलबा  

4

0

अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश... सवार सभी लोगों की मौत... मिला मलबा  

अमेरिका के मिनेसोटा के टविन सिटीज क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सभी सवारों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर रॉबिन्सन आर-66 था। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, अमेरिका में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

Loading...

Sep 07, 202512 hours ago

ट्रंप ने माना रूस यूक्रेन युद्ध रोकने में रहे असफल

3

0

ट्रंप ने माना रूस यूक्रेन युद्ध रोकने में रहे असफल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार माना कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के चुनावी वादे में सफल नहीं हो सके। व्हाइट हाउस में एक डिनर के दौरान उन्होंने यूक्रेन संघर्ष को अपने कार्यकाल का सबसे कठिन संघर्ष बताया। 

Loading...

Sep 06, 20258:11 PM