‘नमो’ पहली बार जाएंगे घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद 

By: Arvind Mishra

Jul 01, 20259 hours ago

view1

view0

‘नमो’ पहली बार जाएंगे घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से पांच देशों की यात्रा पर रहेंगे

  • 5 से 8 जुलाई तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से 10 जुलाई तक पांच देशों की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी इन पांच में से तीन देश घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया के दौरे पर पहली बार जाएंगे। इस दौरे की शुरुआत घाना से होगी। इसके बाद त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राजील जाएंगे। ब्राजील में ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद मोदी नामीबिया पहुंचेंगे। पीएम की घाना यात्रा पर भारत वैक्सीन हब बनाने में मदद करेगा ताकि वहां का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत हो सके। घाना इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है और आईएमएफ की शर्तों के तहत सुधार कर रहा है। पीएम मोदी घाना की संसद और वहां के 15,000 भारतवंशी लोगों को भी संबोधित करेंगे। दोनों देशों के बीच करीब 24 हजार करोड़ का व्यापार होता है। 

25 साल बाद त्रिनिदाद की यात्रा

घाना के बाद प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे। वहां भी प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी और यह 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री अर्जेंटीना जाएंगे और वहां के राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात करेंगे।

पांच से ब्रिक्स सम्मेलन

ब्राजील में प्रधानमंत्री 5 से 8 जुलाई तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह शिखर सम्मेलन भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें विकासशील देशों के आपसी सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होती है।यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी नामीबिया जाएंगे।

पहली बार नामीबिया जाएंगे

नामीबिया में प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी और 27 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का वहां दौरा हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात करेंगे और संसद को संबोधित करेंगे। नामीबिया में प्रधानमंत्री भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस को लागू करने के समझौते को आगे बढ़ाएंगे। 
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रेन का सफर महंगा और कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

1

0

जुलाई में सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। जो तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गए हैं। आज मंगलवार से रेल का सफर करना महंगा हो गया है। वहीं तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक करना होगा।

Loading...

Jul 01, 20258 hours ago

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, पांच गंभीर

तमिलनाडु में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।  वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। अभी बचाव कार्य चल रहा है।

Loading...

Jul 01, 20258 hours ago

केमिकल फैक्ट्री धमाका... 34 की मौत, मलबे में मिले 31 शव

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34 हो गया है। फैक्ट्री से 31 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, अस्पताल में 3 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल हैं।

Loading...

Jul 01, 202510 hours ago

हिमाचल के मंडी फटा बादल, तीन की मौत, 30 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। मंगलवार को बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोगों के बह जाने की आशंका है।