अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अब एक ऐसा दावा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अबकी बार ओसामा बिन लादेन को लेकर दावा करते हुए कहा कि 9/11 के हमलों से ठीक एक साल पहले उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी सरकार को ओसामा बिन लादेन के बारे में चेतावनी दी थी।

वर्जीनिया के नॉरफॉक में अमेरिकी नेवी की 250वीं सालगिरह पर आयोजित समारोह को ट्रंप संबोधित कर रहे थे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अब एक ऐसा दावा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अबकी बार ओसामा बिन लादेन को लेकर दावा करते हुए कहा कि 9/11 के हमलों से ठीक एक साल पहले उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी सरकार को ओसामा बिन लादेन के बारे में चेतावनी दी थी। लेकिन उनकी बातों को तत्कालीन अमेरिकी सरकार ने नजरअंदाज कर दिया। इन सब के बीच हाल के दिनों में कई युद्धों को रुकवाने का क्रेडिट लेने वाले ट्रंप ने यहां भी क्रेडिट लेने की कोशिश। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर आपके कामों के लिए आपको कोई क्रेडिट ना दें, तो आप खुद से ले लीजिए। दरअसल, वर्जीनिया के नॉरफॉक में अमेरिकी नेवी की 250वीं सालगिरह पर आयोजित समारोह को ट्रंप संबोधित कर रहे थे। ट्रंप ने इस दौरान आतंकी संगठन अलकायदा के पूर्व प्रमुख का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को याद रखना चाहिए कि मैंने ओसामा बिन लादेन के बारे में 9/11 हमले से ठीक एक साल पहले ही लिखा था।
तत्कालीन अमेरिकी सरकार को लादेन पर नजर रखने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने ओसामा के बारे में जो बयान दिया, अगर वह सच नहीं होता है, तो कल तक न्यूज भी बन जाएगी। यह वजह है कि वह सच बोल रहे हैं।ट्रंप ने कहा- मैंने तत्कालीन अमेरिकी सरकार को लिखा था कि मैंने ओसामा बिन लादेन नाम के व्यक्ति के बारे में सुना है और उसे देखा है। मुझे वह पसंद नहीं आया, सरकार का उसका ध्यान रखना होगा। हालांकि, सरकार ने ऐसा नहीं किया। लेकिन फिर भी मुझे इसका थोड़ा सा क्रेडिट तो लेना ही होगा। मैंन खुद इसलिए क्रेडिट ले रहा हूं क्योंकि और कोई इसका क्रेडिट नहीं देगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी किताब द अमेरिकी वी डिजर्व का भी जिक्र किया। ये वही किताब है, जो साल 2000 में प्रकाशित हुई थी। ये किताब अमेरिका में हुए आतंकी हमले से एक साल पहले ही सामने आई थी, संभवत: ट्रंप इसी किताब का जिक्र कर रहे थे। हालांकि, इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह पूरी तरीके से स्पष्ट नहीं है कि क्या अमेरिकी सरकार को लादेन के बारे में चेतावनी दी गई थी या नहीं। इस पूरे मामले में पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।