×

न्यूयॉर्क पुलिस ने रोकी फ्रांस के राष्ट्रपति की कार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने के बाद आराम करने के लिए दूतावास जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार को न्यूयॉर्क पुलिस ने रोक लिया। 

By: Sandeep malviya

Sep 23, 202510:09 PM

view15

view0

न्यूयॉर्क पुलिस ने रोकी फ्रांस के राष्ट्रपति की कार

न्यूयॉर्क।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने के बाद आराम करने के लिए दूतावास जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार को न्यूयॉर्क पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद मैक्रों ने ट्रंप को फोन लगा दिया।  

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेकर दूतावास लौट रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अजीबो-गरीब वाकया हुआ। न्यूयॉर्क पुलिस ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति की कार को बीच सड़क पर रोक लिया। काफी देर तक जब कार को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली तो मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फोन लगा दिया। उन्होंने ट्रंप ने कहा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैं कहां हूं? मैं सड़क पर खड़ा हूं, क्योंकि आपके लिए सब कुछ बंद है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने के बाद आराम करने के लिए दूतावास जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार को न्यूयॉर्क पुलिस ने रोक लिया। मैक्रों कार से उतरे और पुलिस से पूछा कि मुझे क्यों रोका गया? इस पर पुलिस अधिकारी ने राष्ट्रपति महोदय मुझे खेद है। क्योंकि अब सब कुछ रोक दिया गया है। कुछ देर में राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला गुजरने वाला है। 

इसके बाद मैक्रों ने सीधे राष्ट्रपति ट्रंप को फोन लगा दिया। फोन पर मैक्रों ने ट्रंप से कहा कि आप कैसे हैं? अंदाजा लगाइए कि क्या हुआ है? मैं सड़क पर खड़ा हूं और इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि आपके लिए सबकुछ बंद है। इस दौरान ट्रंप का काफिला गुजर गया और रास्ते को पैदल जाने वालों के लिए खोल दिया गया।

इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पैदल ही चलने लगे और फोन पर ट्रंप से बात करते रहे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति को पैदल जाता देख फुटपाथ से गुजर रहे लोग चौंक गए। लोगों ने मैक्रों के साथ तस्वीरें खिंचाईं। कुछ लोगों ने सेल्फी भी ली। 

फ्रांस ने दी फलस्तीन को मान्यता

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। जब उन्होंने इसका एलान किया तब वहां मौजूद 140 से अधिक नेताओं ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। मैक्रों ने कहा कि शांति का दौर शुरू हो चुका है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बांग्लादेश आम चुनाव 2026: 'बेगमों' के बिना सत्ता.. BNP और जमात में कांटे की टक्कर

बांग्लादेश आम चुनाव 2026: 'बेगमों' के बिना सत्ता.. BNP और जमात में कांटे की टक्कर

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले 13वें आम चुनाव में अवामी लीग की अनुपस्थिति के बीच BNP और जमात-ए-इस्लामी आमने-सामने हैं। जानें क्या है भारत-चीन एंगल और हिंदू वोटर्स की भूमिका।

Loading...

Feb 09, 20264:16 PM

ईरान : अयातुल्ला खामेनेई ने 37 साल बाद तोड़ी परंपरा, एयरफोर्स मीटिंग से रहे नदारद

ईरान : अयातुल्ला खामेनेई ने 37 साल बाद तोड़ी परंपरा, एयरफोर्स मीटिंग से रहे नदारद

अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई 8 फरवरी की महत्वपूर्ण एयरफोर्स मीटिंग में शामिल नहीं हुए। जानें इस अनुपस्थिति के पीछे के सुरक्षा और सैन्य कारण।

Loading...

Feb 09, 20264:04 PM

नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में 7.5 साल की अतिरिक्त सजा

नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में 7.5 साल की अतिरिक्त सजा

ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को 8 फरवरी 2026 को 7.5 साल की नई सजा सुनाई गई। जेल में बंद मोहम्मदी पर राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ साजिश का आरोप है।

Loading...

Feb 09, 20263:55 PM

 उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में इमारत ढही... पांच लोगों की मौत

 उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में इमारत ढही... पांच लोगों की मौत

उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। यहां एक पुरानी जर्जर इमारत अचानक गिर गई। जिससे वहां रह रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। हफ्ते भर में इस तरह की यह दूसरी घटना है। घटनास्थल पर बचाव दल बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Loading...

Feb 09, 202611:10 AM

Russia News: मॉस्को में जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर फायरिंग, पुतिन के टॉप कमांडर की हालत गंभीर

Russia News: मॉस्को में जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर फायरिंग, पुतिन के टॉप कमांडर की हालत गंभीर

रूस की राजधानी मॉस्को में मिलिट्री इंटेलिजेंस के शीर्ष अधिकारी व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

Loading...

Feb 06, 20264:24 PM