×

न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, बुलावायो, सीरीज में 2-0, क्लीन स्वीप 

वैश्विक स्तर पर देखा जाए, तो यह टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी हार है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने साल 1938 में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 579 रन से शिकस्त दी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने साल 2002 में पारी और 360 रन से जीत दर्ज की थी।

By: Prafull tiwari

Aug 09, 20258:48 PM

view21

view0

न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, बुलावायो, सीरीज में 2-0, क्लीन स्वीप 

नई दिल्ली । न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को बुलावायो में खेले गए दूसरे टेस्ट में पारी और 359 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दो मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। यह न्यूजीलैंड के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही। एक ओर न्यूजीलैंड ने अपने टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल की, तो दूसरी तरफ जिम्बाब्वे को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

वैश्विक स्तर पर देखा जाए, तो यह टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी हार है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने साल 1938 में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 579 रन से शिकस्त दी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने साल 2002 में पारी और 360 रन से जीत दर्ज की थी। यह टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे विशाल जीत है। इस लिस्ट में चौथे पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसने 1958/59 में भारत को पारी और 336 रन से हराया था।

बुलावायो में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में महज 125 रन ही बना सकी। ब्रेंडन टेलर ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि मैट हैनरी ने पांच और जकारी फौल्केस ने चार विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 601/3 के स्कोर पर घोषित की। मेहमान टीम के लिए डेवोन कॉनवे ने 153 रन बनाए। इनके अलावा हेनरी निकोल्स ने नाबाद 150, जबकि रचिन रविंद्र ने नाबाद 165 रन की पारी खेली।

मेजबान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 28.1 ओवरों का सामना कर सकी। टीम 117 रन पर ढेर हो गई। निक वेल्च तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वह 47 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में जकारी फौल्केस ने सर्वाधिक पांच शिकार किए। न्यूजीलैंड ने सीरीज का पहला मैच नौ विकेट से जीता, जिसके बाद जिम्बाब्वे के लिए सीरीज का अंतिम मुकाबला 'करो या मरो' का था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM