×

एशिया दौरे पर शी जिनपिंग से मिलने का कोई कारण नहीं : ट्रंप  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे आगामी एशिया यात्रा पर चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात नहीं करेंगे। चीन ने रेयर अर्थ मैटेरियल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद ट्रंप ने जिनपिंग से मुलाकात को लेकर यह बयान दिया है। 

By: Sandeep malviya

Oct 10, 202510:34 PM

view14

view0

एशिया दौरे पर शी जिनपिंग से मिलने का कोई कारण नहीं : ट्रंप  

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी समकक्ष से मुलाकात को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, उन्हें शी जिनपिंग से मुलाकात करने का कोई कारण नजर नहीं आता। शुक्रवार को ट्रंप ने यह बयान उस समय दिया जब चीन की ओर से अमेरिकी उद्योगों के लिए जरूरी दुर्लभ मृदा खनिजों  के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया गया।

अमेरिका चीनी उत्पादों पर बढ़ा सकता है आयात कर

चीन के फैसले के बाद ट्रंप ने कहा, दक्षिण कोरिया की अपनी आगामी यात्रा के दौरान उन्हें चीनी नेता शी जिनपिंग से मिलने का कोई कारण नजर नहीं आता। ट्रंप ने संकेत दिया कि शी के कदमों के जवाब में वह चीनी उत्पादों पर आयात करों में भारी वृद्धि करने पर विचार कर रहे हैं।

जिनपिंग से मुलाकात को लेकर ट्रंप ने कही थी ये बात

गौरतलब है कि ट्रंप ने कहा था कि वह अगले महीने एपीईसी सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे और अगले साल चीन दौरे पर भी जाएंगे। ट्रंप ने शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत कर अमेरिका में लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया एप- टिकटॉक के संचालन को जारी रखने के संकेत भी दिए थे।। बता दें कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों की इस वार्ता से पहले ट्रंप प्रशासन ने चीन पर भारी टैरिफ लगाए थे। जिनपिंग ने भी जवाबी शुल्क लगाए थे। इस तनातनी के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध शुरू हो गया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पुतिन का वादा: मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस बनेगा भारत का संकटमोचक

पुतिन का वादा: मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस बनेगा भारत का संकटमोचक

पुतिन ने संकेत दिया है कि रूस अपने कच्चे तेल और LNG की आपूर्ति भारत की ओर मोड़ सकता है। जानें कैसे यह कदम भारत की 40% तेल जरूरतों को पूरा करेगा और ऊर्जा संकट से बचाएगा।

Loading...

Mar 26, 20266:11 PM

नेपाल में 'बालेन युग' का आगाज: रामनवमी पर सांसद पद की शपथ, अब संभालेंगे सत्ता की कमान

नेपाल में 'बालेन युग' का आगाज: रामनवमी पर सांसद पद की शपथ, अब संभालेंगे सत्ता की कमान

नेपाल की राजनीति में बालेन शाह का उदय। जानें कैसे एक इंजीनियर और रैपर ने केपी शर्मा ओली को हराकर रचा इतिहास और रामनवमी पर ली सांसद पद की शपथ।

Loading...

Mar 26, 20264:25 PM

ईरान IRGC कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत की खबर: बंदर अब्बास पर अमेरिका-इजराइल का हमला?

ईरान IRGC कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत की खबर: बंदर अब्बास पर अमेरिका-इजराइल का हमला?

इजरायली मीडिया का दावा: अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में ईरानी नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसीरी मारे गए। जानें बंदर अब्बास हमले और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर इसके प्रभाव की पूरी जानकारी

Loading...

Mar 26, 20263:40 PM

अच्छी खबर... ईरान ने भारत-चीन समेत पांच मित्र देशों के लिए खोला होर्मुज

अच्छी खबर... ईरान ने भारत-चीन समेत पांच मित्र देशों के लिए खोला होर्मुज

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट केवल दुश्मनों के लिए बंद है। मध्य पूर्व युद्ध के कारण यह महत्वपूर्ण तेल और गैस शिपिंग रूट लगभग बंद हो गया है। अब्बास अराघची ने एक टीवी पर कहा कि हमारे नजरिए से होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, यह केवल दुश्मनों के लिए बंद है।

Loading...

Mar 26, 202610:13 AM

ट्रंप की धमकियों पर ईरान का पलटवार: 'ना अभी, ना कभी...', क्या खाड़ी में युद्ध के मुहाने पर खड़ी है अमेरिकी सेना?

ट्रंप की धमकियों पर ईरान का पलटवार: 'ना अभी, ना कभी...', क्या खाड़ी में युद्ध के मुहाने पर खड़ी है अमेरिकी सेना?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों पर ईरान ने तीखा पलटवार करते हुए समझौते से साफ इनकार कर दिया है। जानिए क्या अब अमेरिका सैन्य कार्रवाई करेगा और ईरान के इस तंज का क्या मतलब है।

Loading...

Mar 25, 20263:25 PM