बांग्लादेश में 2024 के छात्र आंदोलन का चेहरा रहे उस्मान हादी की हत्या के बाद सोमवार को एक और छात्र नेता पर अज्ञात हमलावरों के हमला किया है। इससे देश में तनाव और बढ़ गया है।

ढाका. स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश में 2024 के छात्र आंदोलन का चेहरा रहे उस्मान हादी की हत्या के बाद सोमवार को एक और छात्र नेता पर अज्ञात हमलावरों के हमला किया है। इससे देश में तनाव और बढ़ गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि NCP यानी नेशनल सिटिजन पार्टी के मोतालेब सिकदर को सोमवार को खुलना में गोली मारी गई है। मोतालेब एनसीपी के खुलना डिविजनल चीफ और एनसीपी श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक हैं। हमला सुबह करीब 11:45 बजे हुआ. गोली लगने के बाद मोतालेब को गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के जांच अधिकारी अनिमेष मंडल ने बताया कि गोली कान के एक हिस्से को छूकर बाहर निकल गई और फिलहाल मोतालेब खतरे से बाहर हैं।
उस्मान हादी की मौत और हिंसा
बता दे 2024 के छात्र आंदोलन के नेता उस्मान हादी 12 दिसंबर को ढाका में हुए एक हमले में गोली लगने से घायल हुए थे, 15 दिसंबर को एयरलिफ्ट कर सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन 18 दिसंबर 2025 को उन्होंने दम तोड़ दिया था। मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा का दौर शुरू हो गया था।
नेशनल सिटीजन पार्टी के बारे में
नेशनल सिटीजन पार्टी की स्थापना इसी साल 28 फरवरी को की गई थी। यह पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अस्तित्व में आई थी। यह पार्टी छात्र आंदोलन से उभरी थी, जिसका नेतृत्व जातीय नागरिक समिति ने किया था।
क्या मानते हैं राजनीतिक विश्लेषक
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उस्मान हादी की हत्या और उसके तुरंत बाद मोतालेब सिकदर पर जानलेवा हमला यह संकेत देता है कि बांग्लादेश में छात्र राजनीति अब संगठित हिंसा के खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुकी है। 2024 के छात्र आंदोलन से उभरे नेता अब केवल वैचारिक चुनौती नहीं रहे, बल्कि सत्ता और प्रभाव के केंद्र बन चुके हैं, जिससे वे प्रतिद्वंद्वी गुटों के निशाने पर आ गए हैं।
विशेषज्ञों की राय
यह हमला पूर्व नियोजित और प्रतीकात्मक लगता है। हादी की हत्या के बाद मोतालेब पर हमला यह संदेश देता है कि आंदोलन से जुड़े नेतृत्व को व्यवस्थित तरीके से कमजोर किया जा रहा है। इससे देश में राजनीतिक अस्थिरता और भय का माहौल और गहरा हो सकता है। जानकारों का कहना है कि नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) जैसी नई पार्टियों का तेजी से उभरना पारंपरिक राजनीतिक ढांचे के लिए चुनौती है। ऐसे में पुराने और नए शक्ति केंद्रों के बीच टकराव स्वाभाविक है, लेकिन हिंसा का रास्ता लोकतांत्रिक भविष्य के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।