देश में गुजरात विमान हादसे के बाद कुछ न कुछ अनहोनी आए दिन हो रही है। आलम यह हो गया है कि लोग अब हवाई सफर करने से कतराने लगे हैं। दरअसल, पटना से दिल्ली जा रही उड़ान आईजीओ-5009 को बुधवार को सुबह 8:42 बजे (0312 यूटीसी) रनवे 07 से उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी टकराने की घटना का सामना करना पड़ा।
By: Arvind Mishra
Jul 09, 202520 hours ago
पटना। स्टार समाचार वेब
देश में गुजरात विमान हादसे के बाद कुछ न कुछ अनहोनी आए दिन हो रही है। आलम यह हो गया है कि लोग अब हवाई सफर करने से कतराने लगे हैं। दरअसल, पटना से दिल्ली जा रही उड़ान आईजीओ-5009 को बुधवार को सुबह 8:42 बजे (0312 यूटीसी) रनवे 07 से उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी टकराने की घटना का सामना करना पड़ा। रनवे के निरीक्षण के दौरान एक मृत पक्षी के टुकड़े पाए गए। इसकी सूचना एप्रोच कंट्रोल यूनिट के माध्यम से विमान को दी गई। विमान में 175 यात्री सवार थे। विमान में एक इंजन में कंपन की शिकायत के बाद, पायलट ने पटना वापस लौटने का अनुरोध किया।
स्थानीय स्तर पर स्टैंडबाय घोषित किया गया और विमान सुबह 9:03 बजे (0333 यूटीसी) रनवे 07 पर सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रशासन और विमानन अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले कल भी एक फ्लाइट की उड़ान में बाधा आई थी। इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर-रायपुर फ्लाइट को कल मंगलवार को उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही तकनीकी खराबी के चलते स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया जिसमें 51 यात्री सवार थे। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-7295 में तकनीकी खराबी का अहसास पायलट को तब हुआ, जब यह इंदौर से उड़ान भरते हुए आकाश में 60 नॉटिकल मील की दूरी तय कर चुका था।